विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: गिल सेना के प्रहार से पस्त हुआ न्यूजीलैंड, ऑकलैंड में टीम इंडिया को इन 5 'धुरंधरों' ने दिलाई जीत

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:21 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज की कहर बरपाती गेंदबाजी और विराट कोहली की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने पहला वनडे मैच पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और कीवियों को मात्र 185 रनों पर समेट दिया। 186 रनों के लक्ष्य को भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आइए पहले वनडे मैच में भारत की जीत के पांच हीरो के बारे में बात करते हैं।

पहले वनडे में भारत की जीत के हीरो-

1. अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कीवियों को शुरुआती दो झटके दिए, जिससे कीवी टीम उबर नहीं पाई और 185 रनों पर सिमट गई। अर्शदीप के खिलाफ कीवी बल्लेबाजों ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए, जिससे उनकी इकोनॉमी अधिक रही। सिंह ने 10 ओवर में 70 रन खर्च करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

2. अंशुल कंबोज

अपना दूसरा वनडे मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके सामने कीवी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले। शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

3. गुरनूर बराड़

युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ पर टीम मैनेजमेंट लगातार भरोसा दिखा रहा है। उन्हें मौके मिल रहे और ऑकलैंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बराड़ ने 9.2 ओवरों में 44 रन खर्च किए और तीन विकेट अपने नाम किए। इसके साथ उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

4. विराट कोहली

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट एक रन पर गंवा दिया था। इसके तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 13 हजार रन बना लिए। उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

5. शुभमन गिल

भारत ने एक रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की और टीम से सारे दबाव को हटा दिया। गिल ने 56 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से रौंदा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 'चौका' लगाकर हासिल की खास उपलब्धि, जवागल श्रीनाथ-मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।