विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट की वापसी से मचेगा तूफान, सिराज के खेलने पर सस्पेंस; कुलदीप का क्या होगा?

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:03 PM (IST)

India vs New Zealand Playing 11: ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की प्लेइंग-11 पर सभी की नजरें होंगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे कल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे कल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 के रोमांच के बाद अब बारी वनडे क्रिकेट की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान इस मैच की मेजबानी करेगा और इसमें सभी की नजरें विराट कोहली, रोहित शर्मा पर होंगी, लेकिन सवाल ये है कि इनके अलावा प्लेइंग-11 में और कौन-कौन होगा?

दोनों ही बल्लेबाज अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में जब भी टीम इंडिया वनडे में उतरती है तो फोकस इन दोनों पर ही आ जाता है। वैसे भी यह संभवतः इन दोनों का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा भी हो सकता है। पहले मैच में इन दोनों का खेलना तो तय है। रोहित के साथ कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे और कोहली नंबर-3 पर खेलेंगे।

मिडिल ऑर्डर के लिए होगी माथा-पच्ची

चौथे नंबर पर टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना तय है। विकेटकीपर के लिए भारत के पास दो विकल्प हैं। पहला हैं केएल राहुल और दूसरे हैं ईशान किशन। किशन ने टी20 में तो शानदार खेल दिखाया है, लेकिन वनडे में वह राहुल से मात खा जा सकते हैं। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल का खेलना पक्का लग रहा है। एक विकल्प नमन धीर भी हैं जो टी20 सीरीज में धमाल मचाकर आ रहे हैं, लेकिन टीम उन्हें मौका दे इसकी संभावना बन नहीं रही है।

सिराज को नहीं मिलेगी जगह!

स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव भारत की पहली पसंद हो सकते हैं। उनकी फिरकी न्यूजीलैंड को परेशान कर सकती है। जहां तक तेज गेंदबाजी की बात है तो सभी की नजरें मोहम्मद सिराज पर टिकी हैं जो दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया-ए का हिस्सा थे जो आज ही खत्म हुआ है। देखना होगा कि वह पहले वनडे के लिए टीम में शामिल किए जातें हैं या नहीं।

सिराज को आगे भी टेस्ट सीरीज के लिए बचाए रखना है इसलिए टीम उनके वर्कलोड को अच्छे से मैनेज करना चाहेगी। उनकी गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज बाकी के दो गेंदबाज होंगे।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव,अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की मुसीबतें नहीं हो रहीं खत्म, अब एक और दिग्गज बल्लेबाज हुआ वनडे सीरीज से बाहर

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑकलैंड वनडे से पहले बढ़ी शुभमन गिल की चिंताएं, जीत हासिल करने के लिए भारत को बदलना होगा ईडन पार्क का इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।