विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: बदल गया टीम इंडिया के मैच का समय, चाय की चुस्की के साथ मिलेगा वनडे का करारा मजा

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:39 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला मैच।

भारत और न्यूजीलैंड की बीच पहला वनडे कल

भारत और न्यूजीलैंड की बीच पहला वनडे कल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से मात देने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी टी20 सीरीज वाला कमाल करना चाहेगी। हालांकि, उसके लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि न्यूजीलैंड अपने घर में खतरनाक है और टी20 सीरीज की मात ने उसे घायल शेर बना दिया है।

न्यूजीलैंड बेशक वापसी को उतावली है, लेकिन वह अपने खिलाड़ियों की चोटों से भी परेशान है। डेवन कॉन्वे पहला वनडे मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें आज प्रैक्टिस में चोट लगी है। वहीं रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी सीरीज से बाहर हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच चार नवंबर बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस सात बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच को सोनी लिव एप पर भी देखा गा सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट की वापसी से मचेगा तूफान, सिराज के खेलने पर सस्पेंस; कुलदीप का क्या होगा?

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की मुसीबतें नहीं हो रहीं खत्म, अब एक और दिग्गज बल्लेबाज हुआ वनडे सीरीज से बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।