IND vs IRE Highlights T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का विजयी आगाज, रोहित ने खेली कप्तानी पारी, आयरलैंड को 8 विकेट से हराया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। भारतीय पेसर्स के आगे आयरिश बल्लेबाज ने आत्म समर्पण कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरिश टीम 16 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 12.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 का भारतीय टीम ने विजयी आगाज किया। बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरिश टीम 16 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 12.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई।
हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। भारतीय पेसर्स के आगे आयरिश बल्लेबाजों ने आत्म समर्पण कर दिया। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नही छू पाए। गैरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा 26 रन की पारी खेली।
उनके अलावा लोर्कन टकर ने 10 और कर्टिस कैम्फर ने 12 और जोशुआ लिटिल ने 14 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 3 और जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 शिकार किए। साथ ही मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के खाते में 1-1 विकेट आया।
विराट ने बनाया 1 रन
97 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने आसानी से चेज कर लिया। टी20 विश्व कप में पहली बार ओपनिंग कर रहे विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना पाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहल का सबसे कम स्कोर है। रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। वह रिटायर हर्ट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। ऋषभ पंत 26 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर और बेंजामिन व्हाइट ने 1-1 शिकार किया।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: जीत के साथ भारत का श्रीगणेश
टी20 विश्व कप 2024 का भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: भारत का दूसरा विकेट गिरा
91 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव ने 4 गेंदों का सामना किया और वह 2 रन ही बना सके।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: भारत का स्कोर 50 के पार
9 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। कप्तान रोहित शर्मा अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: 6 ओवर का खेल समाप्त
पावरप्ले समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन भी पूरे हो गए हैं।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: भारत का स्कोर 29 रन
4 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: ओपनिंग में फेल रहे विराट कोहली
97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट गिर चुका है। विराट कोहली ओपनिंग में फेल रहे। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके। मार्क अडायर ने उनका विकेट चटकाया।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: रोहित को मिला जीवनदान
रोहित शर्मा को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जीवनदान मिल गया। मार्क एडेर की गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप में गई लेकिन फील्डर वहां कैच नहीं ले पाए और गेंद चार रन को चली गई।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 97 रन चाहिए।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड 96 पर ढेर
भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के कारण आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में 96 रनों पर ढेर हो गई है। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने तीन, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड ने खाय नौवां विकेट
आयरलैंड को नौवां झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने 15वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर जोशुआ लिटिल को शानदार यॉर्कर डाल बोल्ड कर दिया।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: अक्षर पटेल को मिली सफलता
अक्षर पटेल ने आते ही अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया है। उन्होंने बैरी मैक्गार्थी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। अक्षर ने उनका शानदार कैच लपका। वो खाता नहीं खोल पाए।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड का सातवां विकेट गिरा
आयरलैंड का सातवां विकेट गिर चुका है। हार्दिक पांड्या ने मार्क एडेर को डीप मिडविकेट पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।
मार्क एडेर- 3 (2b
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड की मुसीबत बढ़ी, खोया छठा विकेट
आयरलैंड की हालत काफी खराब हो गई है। टीम ने अपना छठा विकेट खो दिया है जबकि अभी तक टीम के 50 रन भी नहीं बने हैं। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने जॉर्ज डॉकरेल को आउट कर दिया। ये सिराज का इस मैच का पहला विकेट है।
जॉर्ज डॉकरेल- 3रन, 5 गेंद
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड का पांचवां विकेट गिरा
आयरलैंड के अभी 50 रन ही नहीं बने हैं और टीम ने अपना पांचवां विकेट को दिया है। पांड्या ने 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर कर्टिक कैम्फर को आउट कर दिया। पांड्या की गेंद कैम्फर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के हाथों में जा समाई।
कैम्फर- 12 (8b 1x4 1x6)
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड को लगा चौथा झटका
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर आयरलैंड को चौथा झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने हैरी टकर को आउट कर दिया। बुमराह की बाउंसर को टकर समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लग कर हवा में गई। विराट कोहली ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की।
हैरी टकर- 4 (16b
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: पांड्या ने दिलाई तीसरी सफलता
हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिला दी है। पांड्या ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉरकन टकर को बोल्ड कर दिया। टकर के पास पांड्या की इनस्विंग का कोई जवाब नहीं था।
लॉरकन टकर- 10 (13b 2x4
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। शुरुआती छह ओवर भारत के नाम रहे। इनमें भारत ने दो बड़े विकेट हासिल किए। ये दोनों विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। आयरलैंड ने छह ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: आयरलैंड ने खोया दूसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आयरलैंड के एक और बेहतरीन बल्लेबाज एंडी बालबर्नी को आउट कर दिया है। अर्शदीप ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
एंडी बालबर्नी-5 (10b 1x4 0x6
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024:भारत को मिला पहला विकेट
भारत को पहली सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने पॉल स्टार्लिंग को आउट कर दिया है। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ये विकेट गिरा। स्टार्लिंग ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और हवा में गई। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की।
पॉल स्टार्लिंग- 2 (6b 0x4 0x6)
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: मैच शुरू
भारत और आयरलैंड के बीच मैच शुरू हो गया है। भारत की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टार्लिंग और एंडी बालबर्नी ओपनिंग कर रहे हैं।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: भारत की पहले गेंदबाजी
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में यशस्वी जायसवाल नहीं हैं। इससे साफ है कि विराट कोहली ओपनिंग करेंगे।
IND vs IRE Live Score T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का आगाज
भारतीय क्रिकेट टीम आज से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज कर रही है। अपने पहले मैच में इस टीम का सामना आयरलैंड से है। ये मैच न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ करने की कोशिश करेंगी।