विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: टीम इंडिया के ये 'पांच सितारे' इंग्लैंड में धोएंगे आयरलैंड की हार का कलंक! हर कोई जमाए है नजर

Published: Tue, 30 Jun 2026 06:07 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस ...और पढ़ें

इंग्लैंड दौरे पर नजरों में रहेंगे टीम इंडिया के ये धुरंधर

इंग्लैंड दौरे पर नजरों में रहेंगे टीम इंडिया के ये धुरंधर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इसी साल मार्च में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि उसे आयरलैंड जैसी कमजोर समझी जाने वाली टीम सीरीज हरा देगी। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के हाथों दो मैचों की सीरीज में एक ही मैच में जीत नसीब नहीं हुई। अब नजरें इंग्लैंड सीरीज पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 सीरीज बुधवार से चेस्टर ली स्ट्रीट में शुरू हो रही है। इस सीरीज में भारत आयरलैंड में मिली हार का कलंक धोना चाहेगी। आयरलैंड से मिली अप्रत्याशित हार के बाद ये सीरीज काफी अहम है और इसलिए भारत के कुछ खिलाड़ी ज्यादा फोकस में रहेंगे। कौन हैं वो खिलाड़ी जिन पर सभी का ध्यान होगा? बताते हैं आपको।

टीम इंडिया के पांच सितारे

वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है। महज 15 साल के खिलाड़ी ने बहुत कम समय में अपने बल्ले से कोहराम मचाया है और पूरी दुनिया पर छा गया है। आयरलैंड सीरीज में हर कोई उन्हें डेब्यू करते हुए देखना चाहता था जो संभव नहीं हो सका। अब सभी की नजरें इंग्लैंड सीरीज पर टिकी हैं और सभी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि क्या वैभव को मौका मिलेगा? इस पूरी सीरीज में वैभव फोकस में ही रहेंगे।

श्रेयस अय्यर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब जीता। फिर उनको हटा दिया गया और श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई। कप्तानी के अपने पहले ही असाइनमेंट में अय्यर फेल हुए और आयरलैंड के हाथों टीम को हार मिली। उनका बल्ला भी आयरलैंड के खिलाफ नहीं चला। अब इंग्लैंड दौरे पर उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर नजरें हैं।

अभिषेक शर्मा

वैभव सूर्यवंशी के आने से संजू सैमसन की जगह पर खतरा मंडरा रहा, लेकिन अभिषेक शर्मा की जगह पक्की दिख रही है। अभिषेक ने अपने करियर में अधिकतर समय भारत में ही खेला है। ये पहला मौका होगा जब वह इंग्लैंड में खेलेंगे। इंग्लैंड की परिस्थितियां काफी अलग हैं। यहां गेंद का उछाल और तेजी के साथ-साथ सीम और स्विंग बल्लेबाजों की परीक्षा लेती है। ऐसे में अभिषेक इन मुश्किलों से कैसे पार पाते हैं ये देखना होगा।

हर्षित राणा

टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह नहीं है और उनकी कमी आयरलैंड में खली थी। मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा नजरें हर्षित राणा पर होंगी जो गौतम गंभीर के खास माने जाते हैं। आयरलैंड सीरीज से राणा ने वापसी की है और अब इंग्लैंड में वह टीम की अगुआई करेंगे। देखना होगा कि वह कितना प्रभाव छोड़ सकेंगे।

अर्शदीप सिंह

टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाने वाले अर्शदीप सिंह इस दौरे पर टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। अगर भारत को सीरीज जीतनी है तो फिर अर्शदीप सिंह को जादू दिखाना होगा। इंग्लैंड के हालात वैसे भी तेज गेंदबाजों के मुफीद माने जाते हैं और इसी कारण अर्शदीप का रोल भी काफी अहम रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Head To Head: अंग्रेजों के घर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 में प्रदर्शन? आंकड़ों से समझिए कौन है असली किंग

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I Weather and Pitch Report: मौसम रोकेगा टीम इंडिया का रास्ता, पिच भी बनेगी मुसीबत!