विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG 1st T20I Weather and Pitch Report: मौसम रोकेगा टीम इंडिया का रास्ता, पिच भी बनेगी मुसीबत!

Published: Tue, 30 Jun 2026 04:27 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 कल

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 कल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड के हाथों मिली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड का खिलाफ सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाना है। बेहतरीन क्रिकेट के साथ-साथ फैंस की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि यहां यहां का मौसम और पिच क्या गुल खिलाते हैं?

ये सीरीज भारत की नई नवेली टीम के लिए आसान नहीं है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी चुनौती कम नहीं है क्योंकि उनके सामने आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को पीछे छोड़ टीम को मोटिवेट कर जीत के रास्ते पर लाने की चुनौती है। वहीं, इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में उतरने जा रही है। उस सेमीफाइनल में भी भारत ने उसे मात दी थी।

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, चेस्टर ली स्ट्रीट में कल बादल छाए रहेंगे और बारिश का भी अनुमान है। हालांकि, बारिश ज्यादा नहीं होगी लेकिन रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय 56 प्रतिशतक बारिश होने की संभावना है। वहीं दोपहर के समय 55 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात के समय बारिश की संभावना 80 प्रतिशत तक बताई गई है।

इस अनुमान के हिसाब से देखा जाए तो मैच में बारिश खलल डालेगी और मैच बार-बार रुकेगा। बहुत संभावना है कि पूरे 20 ओवर प्रति पारी मैच न हो सके और ओवरों में कटौती करनी पड़े।

कैसी रहेगी पिच?

जहां तक रिवरसाइड ग्राउंड की पिच की बात है तो यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। अगर बादल छाए रहते हैं तो फिर तेज गेंदबाजों की मौज होगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाएगा बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए पावरप्ले के ओवर काफी अहम होगें।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I Playing-11: हो जाएं तैयार, वैभव सूर्यवंशी का होने वाला है डेब्यू; लगान वसूलेगा 15 साल का खिलाड़ी!

यह भी पढ़ें- आयरलैंड से पिटने के बाद इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, T20I सीरीज का क्या है शेड्यूल? मैचों की टाइमिंग उड़ाएगा आपकी नींद