विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG Head To Head: अंग्रेजों के घर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 में प्रदर्शन? आंकड़ों से समझिए कौन है असली किंग

Published: Tue, 30 Jun 2026 05:32 PM (IST)

भारत और इंग्लैंड का सामना 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1 जुलाई से होने वाला है। दोनों के हेड ...और पढ़ें

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में विश्व विजेता भारत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाला है। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को भारतीय टीम भुलाकर इंग्लैंड का मुकाबला करना चाहेगी। श्रेयस के पास भी मौका है कि वे खुद को कप्तान के तौर पर साबित करें।

टीम इंडिया पिछले कुछ समय से इंग्लैंड पर टी20 में भारी पड़ी है। अब भारत के पास मौका है कि वे इसी बादशाहत को बरकरार रखें। भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें भी मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। यहां तक कि इंग्लैंड की सरजमीं पर भी भारतीय टीम अंग्रेजों पर भारी पड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के बाद पहला मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की टीम आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एक-दूसरे से टकराई थी। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 रनों से जीत हासिल की थी। मुकाबला काफी रोमांचक रहा था और जैकब बेथेल के शानदार शतक के दम पर इंग्लिश टीम अंत तक बनी हुई थी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी की वजह से भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया था और फाइनल में प्रवेश किया था। अब इंग्लैंड की टीम उस हार का भी बदला लेना चाहेगी।

IND vs ENG हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड ने अब तक टी20 में कुल 30 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 18 मैचों में जत हासिल की है, जबकि इंग्लिश टीम ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी है। इंग्लैंड की सरजमीं पर भी टीम इंडिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने घर पर टी20 में 5 मुकाबले जीते हैं। इस तरह वर्ल्ड चैंपियन ने अंग्रेजों के घर में घुसकर उन्हें कड़ी चुनौती है।

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की लगातार दो सीरीज में जीत

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम ने लगातार दो टी20 सीरीज में जीत हासिल की है। साल 2018 में टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद 2022 में भारत ने फिर से वही कारनामा दोहराया और 2-1 से सीरीज को अपने कर लिया था।

यह भी पढ़ें- मुंबई छोड़ बेंगलुरु पहुंचे हार्दिक पांड्या, अब यहीं से आगे बढ़ाएंगे अपना करियर

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I Weather and Pitch Report: मौसम रोकेगा टीम इंडिया का रास्ता, पिच भी बनेगी मुसीबत!