IND vs ENG: 'सुजा दिया यार मार-मार के,' ऋषभ पंत ने इंग्लिश गेंदबाज का बनाया मजाक, स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हुई आवाज
एक क्रिकेट फैंस ने अपने सोशल मीडिया पर पंत का यह वीडियो शेयर किया। वायरल क्लिप में पंत को गेंदबाज के लगातार एक ही जगह गेंदबाजी करने पर मजाकिया लहजे में नाराजगी जताते सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, 'सुजा दिया यार मार-मार के, एक ही जगह मारे जा रहा हूं।'

इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से जलवा दिखाया। पंत ने न सिर्फ शानदार शतकीय पारी खेली, बल्कि स्टंप्स माइक पर उनकी मजेदार कमेंट ने भी फैंस के दिल जीते। एक वायरल वीडियो क्लिप में पंत गेंदबाजी की गेंदबाजी पर कमेंट किया।
एक क्रिकेट फैंस ने अपने सोशल मीडिया पर पंत का यह वीडियो शेयर किया। वायरल क्लिप में पंत को गेंदबाज के लगातार एक ही जगह गेंदबाजी करने पर मजाकिया लहजे में नाराजगी जताते सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, 'सुजा दिया यार मार-मार के, एक ही जगह मारे जा रहा हूं।'
आउट होने से पहले किया कमेंट
पंत की यह टिप्पणी 134 रन की पारी के ठीक पहले की गई। इसी के बाद पंत आउट हो गए। पंत का यह कमेंट जोश टंग के ओवर में आई थी। हालांकि, बाद टंग ने ही पंत का विकेट लिया। पंत ने 178 गेंद पर 134 रन की तूफानी पारी खेली।
गिल के साथ की 209 रन की साझेदारी
ऋषभ पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 209 रन की शानदार साझेदारी की। इसकी मदद से भारत पहली पारी में 471 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुआ। पंत की शतकीय पारी देखकर सचिन ने उनकी तारीफ की।
सचिन ने की तारीफ
सचिन तेंदुलकर ने पंत के 'फॉलिंग पैडल स्वीप' शॉट्स की सराहना करते हुए इसे जानबूझकर और बेहद चालाक शॉट बताया। तेंदुलकर ने कहा कि यह शॉट पंत को लेग स्लिप के ऊपर से गेंद मारने में मदद करता है। वह गेंदबाज की कमजोरियों को भांप लेते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।