IND vs ENG Highlights Day-3: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने ली 186 रन की बढ़त
IND Vs ENG 4th Test Live Score Updates: मैनचेस्टर टेस्ट मैच भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के लिए सीरीज दांव पर है। चोटों की वजह से भारत को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम पर न केवल बराबरी का दबाव है, बल्कि मैनचेस्टर में जीत का रिकॉर्ड सही करना होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND Vs ENG 4th Test Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं और 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
जो रूट ने टेस्ट करियर की 38वीं सेंचुरी पूरी की। वह 150 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। ओली पोप अपना शतक बनाने से चूक गए। उन्हें सुंदर ने आउट किया। कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने मात्र दो विकेट गंवाकर 225 रन बना लिए थे। भारत की पहली 358 रन सिमट गई।
दूसरे दिन जडेजा के रूप में भारत ने पहला विकेट गंवाया। इसके बाद सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच छोटी साझेदारी हुई। शार्दुल 41 रन बनाकर आउट हुए। टूटे पैर से ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 54 रन की उम्दा पारी खेली। बेन स्टोक्स ने पांच विकेट चटकाए।
इसके बाद इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की। बेन डकेट (94) और जैक क्रॉली (84) ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े। पिच ने मिजाज बदल दिया है बल्लेबाजी करनी आसान हो गई है। जडेजा ने एक तो अंशुल कंबोज ने एक विकेट हासिल किया। ओली पोप (20) और जो रूट (11) नाबाद लौटे।
IND vs ENG Live Score Day-3: तीसरे दिन का खेल समाप्त
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 7 विकेट पर 544 रन बना लिए हैं। अंग्रेजों ने 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है। बेन स्टोक्स 77 और लियम 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।
IND vs ENG Live Score Day-3: बेन स्टोक्स लौटे मैदान पर
इंग्लैंड ने सात विकेट गंवा दिया है। सिराज को भी उनकी पहली सफलता मिली। बेन स्टोक्स को दोबारा मैदान पर आना पड़ा। वह 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 174 रन की बढ़त ले ली है।
IND vs ENG Live Score Day-3: बुमराह को मिली पहली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने पहली सफलता हासिल कर ली। जेमी स्मिथ को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड ने 165 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG Live Score Day-3: जडेजा ने रूट को किया आउट
जडेजा ने भारत बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने जो रूट को 150 के निजी स्कोर पर स्टंप करवाया। वहीं, बेन स्टोक्स रियाटर हर्ट हो गए। क्रीज पर दो नए बल्लेबाज मौजूद हैं। इंग्लैंड ने 149 रन की बढ़त ले ली है।
IND vs ENG Live Score Day-3: बेन स्टोक्स का अर्धशतक पूरा
बेन स्टोक्स ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 65 रन बनाकर जो रूट का साथ दे रहे हैं। रूट ने 145 रन बना लिए हैं। इंग्लैड ने 131 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं। दोनों के बीच 209 गेंद पर 140 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs ENG Live Score Day-3: रूट और स्टोक्स के बीच शतकीय साझेदारी
जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। रूट 133 रन और बेन स्टोक्स 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कोर चार विकेट पर 459 रन हो गया है। इंग्लैंड ने 101 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG Live Score Day-3: जो रूट ने रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
रूट, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन
15921 - सचिन तेंदुलकर
13379* - जो रूट
13378 - रिकी पोंटिंग
13289 - जैक्स कैलिस
13288 - राहुल द्रविड़
IND vs ENG Live Score Day-3: इंग्लैंड ने ली 75 रन की बढ़त
इंग्लैंड ने 75 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जो रूट 121 और कप्तान बेन स्टोक्स 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। ट्री ब्रेक के बाद भारत को विकेट निकलने के लिए कोई खास रणनीति बनाने की जरूरत है।
IND vs ENG Live Score Day-3: जो रूट ने संगाकारा को छोड़ा पीछे
जो रूट ने 38वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 38-38 शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने भारत के खिलाफ 12वीं टेस्ट सेंचुरी जड़ी।
IND vs ENG Live Score Day-3: इंग्लैंड ने ली बढ़त
इंग्लैंड ने भारत के स्कोर को पार कर लिया है। जो रूट 88 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स उनका साथ दे रहे हैं। भारत को कमबैक करने के लिए विकेट की तलाश। इंग्लैंड ने 368 रन बना लिए हैं और 10 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG Live Score Day-3: हैरी ब्रूक भी लौटे पवेलियन
दूसरे सत्र की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही है। वॉशिंगटन सुंदर ने पहले पोप और फिर हैरी ब्रू को पवेलियन की राह दिखा दी है। हैरी ब्रूक मात्र 3 रन ही बना सके। इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 352 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG Live Score Day-3: दूसरे सत्र में मिला पहला विकेट
दूसरे सत्र की शुरुआत हो गई है। भारत विकेट लेने की जद्दोजहद कर रहा था इस बीच वॉशिंगटन सुंदर ने पोप को 71 के निजी स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।
IND vs ENG Live Score Day-3: लंच ब्रेक
इंग्लैंड की स्थिति मजबूत हो गई है। दूसरे दिन की तरह भारतीय गेंदबाज आज भी विकेट नहीं ले पा रहे हैं। पोप और रूट के बीच 135 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs ENG Live Score Day-3: जो रूट का अर्धशतक पूरा
जो रूट का अर्धशतक पूरा हो गया है। 104 गेंद पर रूट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट और पोप के बीच 116 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने 313 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG Live Score Day-3: रूट ने तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड
ओली पोप ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, जो रूट ने अपने कदम जमा लिए हैं। साथ ही रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन
15921 - सचिन तेंदुलकर
13378 - रिकी पोंटिंग
13290* - जो रूट
13289 - जैक्स कैलिस
13288 - राहुल द्रविड़
जो रूट टेस्ट इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड ने 290 रन बना लिए हैं। पोप 52 और रूट 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score Day-3: रूट और पोप की निगाहें जमीं
जो रूट और ओली पोप की निगाहें जम चुकी हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रूट 22 तो पोप 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल अब शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से ओली पोप और जो रूट मैदान पर आ चुके हैं। दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 225/2 था। रूट 11 और पोप 20 रन बनाकर खेल रहे थे। आज भारतीय गेंदबाजों को वापसी के लिए 8 विकेट की दरकार है।
IND vs ENG Live Score Day-3: कुछ देर में शुरू होगा एक्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम अपनी पारी 225/2 के स्कोर से आगे बढ़ाएगी। ध्यान दिला दें कि भारत की पहली पारी 358 रन पर ऑलआउट हुई थी। मेजबान टीम अभी भारत के स्कोर से 133 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।
IND vs ENG Live Score Day-3: जागरण की मैनचेस्टर से रिपोर्ट
IND vs ENG Live Score Day-3: कंबोज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज ने कहा कि वो अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं हैं और वो आगे सुधार करेंगे। कंबोज ने बेन डकेट के रूप में अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। वो टेस्ट क्रिकेट लेने वाले हरियाणा के चौथे तेज गेंदबाज बने। इससे पहले कपिल देव, योगराज सिंह और चेतन शर्मा यह कमाल कर चुके हैं। कंबोज ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेकर मुझे अच्छा महसूस हुआ। मुझे सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने पर ध्यान लगाना है। शुरुआत से मेरी यही योजना थी। कुछ गेंदें अच्छी गिरी और कुछ नहीं। ईमानदारी से मैं अपनी गेंदबाजी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। मैं सुधार करके तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
IND vs ENG Live Score Day-3: मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन की हाइलाइट्स
𝗨 𝗡 𝗙 𝗜 𝗟 𝗧 𝗘 𝗥 𝗘 𝗗
— England Cricket (@englandcricket) July 25, 2025
From 264/4 at the start of play, to 358 all out...
Now trailing by just 133 with eight wickets remaining 👀
Dont miss a moment with our latest edition of Unfiltered 👇 pic.twitter.com/Fc2F7iI0eA
IND vs ENG Live Score Day-3: रवि शास्त्री ने कह दी बड़ी बात
भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत की वापसी की तारीफ की है। शास्त्री ने इसे भारतीय क्रिकेट का विशेष पल करार दिया। पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाएं पैर के पंजे में चोट लगी थी। स्कैन्स के बाद पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर है और उन्हें छह सप्ताह आराम की सलाह दी गई। हालांकि, पंत ने पेन किलर लेकर का सहारा लिया और दोबारा बल्लेबाजी करने आए व अर्धशतक पूरा किया। शास्त्री ने कहा, पंत ने वापस आकर जो किया, वो विशेष है। जो उन्होंने किया, अगर इससे टीम का जोश नहीं बढ़ता तो फिर कोई भी चीज नहीं बढ़ा सकती है।
IND vs ENG Live Score Day-3: वॉन ने दी अहम सलाह
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अहम सलाह दी है। वॉन ने कहा कि तीसरे दिन फैसला हो जाएगा कि मैच किस टीम के पक्ष में जा रहा है। वॉन के मुताबिक अगर भारतीय टीम को सीरीज में बने रहना है तो उसे विराट कोहली वाली मानसिकता अपनानी होगी। वॉन का मतलब है कि भारतीय टीम को आक्रामक होकर खेलना होगा ताकि इंग्लैंड को कम से कम स्कोर पर रोककर फाइटबैक करे।