विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: ये क्या हो गया रोहित शर्मा के साथ? भारतीय कप्तान पर लगा 4 हजार का जुर्माना

By AgencyEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 20 Oct 2023 05:52 PM (IST)

गौरतलब हो को 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए रोहित शर्मा मुंबई ...और पढ़ें

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा। फोटो- एपी
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा। फोटो- एपी

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत के कप्तान रोहित शर्मा पर मुंबई से पुणे जाते समय दो बार ओवरस्पीड के चलते महाराष्ट्र ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक लता फड़ ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तेज गति से गाड़ी चलाने का ये उल्लंघन 17 अक्टूबर को हुआ और नियम के अनुसार कार्रवाई की गई। जुर्माना तुरंत अदा किया गया।

गौरतलब हो को 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए रोहित शर्मा मुंबई से पुणे जाते समय दो बार तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पाए गए थे। उनकी लग्जरी कार एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पर लगे ऑटो कैमरों में कैद हो गई। कार को दो अलग-अलग मौकों पर गति सीमा से अधिक गति में पकड़ा गया।

रोहित ने बार किया ट्रैफिक नियम का उल्लघंन

एएनआई से बात करते हुए हाईवे पुलिस के मुताबिक, रोहित की लग्जरी कार ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 105 किमी प्रति घंटे की गति सीमा को दो बार पार किया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग के कारण रोहित पर कुल 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

यह भा पढ़ें- IND vs BAN: 'तो क्या हुआ अगर जब वह...' Virat kohli के शतक पर ये क्या बोल गए Mohammad Kaif

भारत ने बांग्लादेश को हराया

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने तूफानी पारी खेली। गिल के साथ तूफानी शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ 48 रन बनाए। भारत ने 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप 2023 में भारत की यह चौथी लगातार जीत है।

यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: Mitchell Marsh ने B'Day के दिन रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज