विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: 'टीम इंडिया के दिल की धड़कन' से मिले रवि शास्त्री, कानपुर में लुटाया प्यार, गले में हाथ डाल पोस्ट की फोटो

Published: Fri, 27 Sep 2024 03:24 PM (IST)

भारतीय टीम इस समय कानपुर में हैं जहां ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही ...और पढ़ें

रवि शास्त्री ने कानपुर में की खास शख्स से मुलाकात
रवि शास्त्री ने कानपुर में की खास शख्स से मुलाकात

HighLights

  1. IND vs BAN: कानपुर टेस्ट जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया
  2. IND vs BAN: कानपुर में टीम इंडिया की धड़कन से मिले रवि शास्त्री
  3. IND vs BAN: रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री इस समय कानपुर में हैं। वह वहां भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री करने गए हैं। टॉस के समय शास्त्री ही प्रेजेंटर थे। कानपुर पहुंचने के बाद शास्त्री ने एक फोटो शेयर की है इस तस्वीर में जो शख्स है उसे टीम इंडिया की धड़कन बताया है।

शास्त्री 2017 से 2021 तक टीम इंडिया को कोच रहे। उनके कोच रहते भारत ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कदम रखा। वहीं टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी थी। उन्हीं के रहते भारत ने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी।

यह भी पढ़ें- India vs Bangladesh: बीच मैदान पर कोहली और जडेजा ने बुमराह का उड़ाया मजाक, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

शास्त्री ने किया खास पोस्ट

शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ टीम के कोच रहे। उनके बाद अब गौतम गंभीर टीम के कोच हैं, लेकिन सपोर्ट स्टाफ में कुछ लोग अभी भी वही हैं जो शास्त्री के समय थे। उनमें से ही एक हैं राघवेंद्र द्विवेदी जिन्हें रघु भइया के नाम से जाना जाता है। रघु थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट हैं और वह बल्लेबाजों को बैटिंग प्रैक्टिस कराते हैं। वह 2011 से टीम के साथ हैं।

रघु से मिलने के बाद शास्त्री ने उनके साथ गले में हाथ डाल फोटो पोस्ट की और लिखा, "मैन फ्राइडे और टीम इंडिया के दिल की धड़कन से मिलना हमेशा शानदार रहता है-रघु।"

खिलाड़ी भी कर चुके हैं तारीफ

रघु लंबे समय से टीम के साथ हैं और वह बल्लेबाजों को तूफानी रफ्तार से आने वाली गेंदों की प्रैक्टिस कराते हैं। कई बल्लेबाजों ने भी माना है कि वह जिस तरह से अभ्यास कराते हैं उससे बहुत तेजी और उछाल भरी गेंदों को खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें- India vs Bangladesh: आकाश दीप अड़े तो रोहित शर्मा ने लिया DRS का फैसला, विकेट मिलने पर दिया दिल जीत लेने वाला रिएक्‍शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।