Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IND vs BAN: R Ashwin ने कब जमाया था पहला टेस्ट शतक, किन टीमों के खिलाफ ठोकी है सेंचुरी, जानिए पूरी डिटेल्स

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 06:16 PM (IST)

    बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही दिन शानदार पारी खेली और शतक जमाया। ये अश्विन के करियर का छठा टेस्ट शतक है। अश्विन ने अपना पहला शतक साल 2011 में बनाया था और इसके बाद वह कई बार अपने बल्ले से टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा चुके हैं।

    Hero Image
    रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोका शतक

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को शानदार शतक जमाया है। अश्विन के इस शतक के दम पर एक समय मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया ने दिन का अंत मजबूत स्थिति में रहते हुए किया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट खोलकर 339 रन बना लिए हैं। अश्विन का ये टेस्ट में छठा शतक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अश्विन ने अपना पहला शतक साल 2011 में बनाया था। इसके बाद कई मौकों पर वह भारत के लिए संकटमोचक बने। हम आपको बता रहे हैं अश्विन ने कब-कब किसके खिलाफ शतक जमाए।

    अश्विन ने अपना पहला शतक 22 नवंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के बानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। इस मैच में अश्विन ने भारत की पहली पारी में 118 गेंदों पर 103 रन बनाए थे जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल थे।

    अश्विन ने का दूसरा टेस्ट शतक खास था। ये भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने छह से 13 नवंबर 2013 के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत की पहली पारी में 124 रन बनाए थे। ये मैच सचिन तेंदुलकर के करियर का 199वां और सेकेंड लास्ट मैच था। इस मैच में भारत को जीत मिली थी।

    अश्विन का तीसरा शतक विदेशी जमीन पर उनका पहला शतक था। हालांकि ये शतक भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। जुलाई 2016 में एंटिगा के विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अश्विन ने भारत की पहली पारी में 113 रन बनाए थे। भारत ने ये मैच पारी और 92 रनों से जीता था।

    अगस्त 2016 में अश्विन ने एक और शतक जमाया और इस बार भी सामने वेस्टइंडीज की टीम थी। ग्रोस इसलेट में खेले गए इस मैच में अश्विन ने पहली पारी में 118 रन बनाए। अश्विन ने 297 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा एक छक्का मारा।

    अश्विन ने अपने करियर का पांचवां शतक भारत में अपने घर में चेन्नई में बनाया था। फरवरी 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन ने ये शतक जमाया था। अश्विन ने इस मैच में भारत की दूसरी पारी में 106 रन बनाए थे। भारत ने ये मैच 317 रनों से जीता था।

    अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी अपने घर में बनाया है। इस बार सामने बांग्लादेश की टीम थी। अश्विन के पास मौका है कि वह टेस्ट में अपना बेस्ट स्कोर बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह 102 रन बनाकर नाबाद हैं।