विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs SL-A Semifinal: फाइनल का टिकट कटाने के लिए अजेय श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें मैच?

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:29 PM (IST)

IND A vs SL A Semi-Final Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव स्ट्रीमिंग

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव स्ट्रीमिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएई को सात विकेट से हराकर इंडिया-ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 'करो या मरो' के मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम का सामना श्रीलंका-ए से होगा। श्रीलंका टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और कड़ा मुकाबला हो सकता है।

भारत-ए को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान-ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका ने टॉप किया, जिससे इन दोनों के बीच अब सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये मैच कब और कहां खेला जाएगा? इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी?

भारत की नजरें फाइनल पर

यूएई के खिलाफ भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर ही दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 28 छक्के जड़े। अब उनसे सेमीफाइनल में भी इसी तरह की पारी की उम्मीद होगी। टीम इंडिया श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए (India A vs Sri Lanka A) का सेमीफाइनल मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार, 26 नवंबर को खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।

India-A vs Sri Lanka-A मैच को टीवी पर कैसे देखें?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऐसे में अगर आप टीवी पर मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां से ले सकते हैं।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND-A vs SL-A Live Streaming) सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। आप मुकाबले को मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव देख सकते हैं।

दैनिक जागरण पर भी मिलेंगे अपडेट्स

इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच के लाइव स्कोर के अपडेट्स आपको दैनिक जागरण के ऐप और वेबसाइट पर भी मिलते रहेंगे। स्कोर अपडेट्स के लिए आप दैनिक जागरण के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मेरे ऊपर पर्सनल अटैक किया', पैट कमिंस की सफाई पर छलका उस्मान ख्वाजा का दर्द

यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर अब बीसीसीआई ने दी सफाई, गंभीर- गिल के फैसले पर भी दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।