विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा खेलेंगे तीसरा टेस्‍ट, ऋषभ पंत हुए बाहर

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:08 PM (IST)

ऋषभ पंत बेंगलुरु में बीसीसीआई के सीओई में साइड स्‍ट्रेन से उबरने में जुटे हुए हैं। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा तीसरे अनाधिकृत टेस्‍ट में खेलेंगे।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

HighLights

  1. भारत ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच तीसरा अनाधिकृत टेस्‍ट

  2. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा मैच में हिस्‍सा लेंगे

  3. ऋषभ पंत बीसीसीआई के सीओई में रिहैब कर रहे हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच तीसरा व आखिरी अनाध‍िकृत टेस्‍ट मैच शनिवार से लिंकन में शुरू होगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा इस मैच में हिस्‍सा लेंगे जबकि ऋषभ पंत की सेवा टीम को नहीं मिल सकेगी।

ऋषभ पंत इस समय बेंगलुरु में बीसीसीआई के सीओई में साइड स्‍ट्रेन से उबरने में जुटे हुए हैं। उनकी गैरमौजूदगी से चिंता बढ़ गई है कि वो न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में हिस्‍सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा।

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्‍तान तिलक वर्मा लिंकन में भारत ए से जुड़ चुके हैं। वो ऋषभ पंत के विकल्‍प बनकर टीम से जुड़े हैं। ध्रुव जुरैल के हाथों में भारत ए की कमान होगी, जिसमें नीतिश कुमार रेड्डी भी नजर आएंगे। रेड्डी बुधवार तक भारतीय वनडे टीम का हिस्‍सा थे, लेकिन उन्‍हें पहले वनडे की प्‍लेइंग 11 में नहीं चुना गया था।

कृष्‍णा का क्‍या हुआ

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्‍णा के भी न्‍यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकृत टेस्‍ट में नजर आने की संभावना है। वो मैच फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। उन्‍होंने हाल ही में हैमस्ट्रिंग दर्द का तीन सप्‍ताह तक रिहैब पूरा किया।

कृष्‍णा को सभी प्रारूपों में खेलने के लिए मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्‍हें वनडे स्‍क्‍वाड से बाहर रखा गया क्‍योंकि टीम प्रबंधन उन्‍हें टेस्‍ट में खेलते हुए देखना चाहता है। मोहम्‍मद सिराज भी वेलिंगटन में भारतीय वनडे टीम से जुड़ चुके हैं। सिराज को दूसरे अनाधिकृत टेस्‍ट के बाद आराम दिया गया। उन्‍होंने दूसरे टेस्‍ट में 35 ओवर में 118 रन देकर चार विकेट झटके थे।

सीरीज जीतना चाहेगा भारत ए

बता दें कि भारत ए की कोशिश न्‍यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज जीतने की होगी। अब तक दोनों टीमों के बीच दो अनाधिकृत टेस्‍ट खेले गए और दोनों ड्रॉ रहे। भारत ए ने दूसरे टेस्‍ट में जीत का शिकंजा कस लिया था, लेकिन खराब रोशनी के कारण उसे ड्रॉ से संतुष्‍ट होना पड़ा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में हुए फेल

यह भी पढ़ें- IND A vs NZ A: ध्रुव जुरैल ने ऋषभ पंत को दी टेंशन, शतक ठोक बचाई इंडिया-ए की लाज; आकाशदीप ने भी दिया साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।