Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

ICC World Cup 2023 Schedule Announced: जानें विश्व कप के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, पाकिस्तान की हुई किरकिरी

ODI World Cup 2023 ODI World Cup 2023 Schedule Announced: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ने लगा है। विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान हो गया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा।

By Priyanka JoshiWed, 28 Jun 2023 11:43 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ODI World Cup 2023 Schedule Announced: आईसीसी ने मंगलवार को आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने मुंबई के लोअर परेल में सेंट रेजिस एस्‍टर बॉलरूम में दोपहर 12 बजे वर्ल्‍ड कप शेड्यूल की घोषणा की। भारत इस पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 5 अक्‍टूबर से होगी। वनडे वर्ल्‍ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

World Cup 2023 : खेल जगत का सबसे ऐतिहासिक पल, ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी हुई स्पेस में लॉन्च

World Cup 2023: वर्ल्ड कप को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

28 Jun 202310:16:43 AM
ICC World Cup 2023 Schedule Live Updates: पाकिस्तान की हुई किरकिरी

बता दें कि आईसीसी विश्व कप के शेड्यूल में पाकिस्तान ने आईसीसी से दो गुजारिश की थी। उनका कहना था कि अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो मैच पाकिस्तान के होंगे उनकी स्थान को बदल दिया जाए। पाकिस्तान को ये डर था कि चेपॉक में पिच स्पिनरों की मददगार होती और ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को नुकसान होगा।

इसके अलावा पाकिस्तान चाहता था कि अगर वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर ले तो वह मुंबई में मैच नहीं खेलेगा, लेकिन आईसीसी ने इन दोनों मांगों को नजरअंदाज कर अपना शेड्यूल नहीं बदला।

28 Jun 202310:09:18 AM
ICC World Cup 2023: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल जानें?
  • 8 अक्‍टूबर, भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया - चेन्‍नई
  • 11 अक्‍टूबर, भारत बनाम अफगानिस्‍तान - दिल्‍ली
  • 15 अक्‍टूबर, भारत बनाम पाकिस्‍तान - अहमदाबाद
  • 19 अक्‍टूबर, भारत बनाम बांग्‍लादेश - पुणे
  • 22 अक्‍टूबर, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड - धर्मशाला29 अक्‍टूबर, भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ
  • 2 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - मुंबई
  • 5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - कोलकाता
  • 11 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - बेंगलुरु
27 Jun 202311:30:24 PM
ICC World Cup 2023 LIVE: टीम इंडिया पड़ी थी पाकिस्तान पर भारी

 50 ओवर के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आखिरी बार साल 2019 में हुई थी। इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पड़ोसी मुल्क को बुरी तरह से रौंदा था।

27 Jun 202310:41:09 PM
ICC World Cup 2023 LIVE: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से नहीं हारी टीम इंडिया

 भारत ने पाकिस्तान को वनडे विश्व कप में अब तक खेले गए सात मैचों में हार का स्वाद चखाया है। यानी पड़ोसी मुल्क को टीम इंडिया के खिलाफ 50 ओवर के वर्ल्ड कप में आजतक जीत नसीब नहीं हो सकी है।

27 Jun 20239:23:36 PM
ICC World Cup 2023 LIVE: भारत के मैचों की टाइमिंग क्या होगी?

भारतीय टीम के आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे। टीम इंडिया को 9 में से कोई भी लीग मैच सुबह नहीं खेलना है। 

27 Jun 20238:50:16 PM
ICC World Cup 2023: अहमदाबाद में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होनी है। इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 18 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 10 में जीत हाथ लगी है, तो 8 मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है।

27 Jun 20237:59:41 PM
ICC World Cup 2023 Schedule LIVE: टीम इंडिया खेलेगी दो प्रैक्टिस मैच

 भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में उतरने से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। पहले प्रैक्टिस मैच में टीम की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होगी, तो दूसरे मैच में क्वालिफायर 1 टीम के साथ रोहित की सेना भिड़ेगी।

27 Jun 20237:24:56 PM
आईसीसी ने ठुकराया पाकिस्‍तान का प्रस्‍ताव

 पाकिस्‍तान की टीम अफगानिस्‍तान के खिलाफ स्पिनर्स के लिए मददगार चेन्‍नई में मैच नहीं खेलना चाहती है। इसके अलावा वो बेंगलुरु में ऑस्‍ट्रेलिया का सामना करने से भी बच रही है। पाकिस्‍तान ने इन दो टीमों के खिलाफ मुकाबले के स्‍थान बदलने की आईसीसी से गुजारिश की थी, जिसे क्रिकेट की सर्वोच्‍च संस्‍था ने मानने से इनकार कर दिया है।

27 Jun 20236:57:36 PM
ICC Cricket World Cup Live: भारतीय टीम के मैच कितने बजे शुरू होंगे

इस बार विश्व कप में टीम इंडिया के सभी मैचों के लिए आईसीसी ने एक ही टाइमिंग रखी है। भारतीय टीम के सारे मुकाबले दोपहर में ही शुरू होंगे। यानी रोहित की पलटन टूर्नामेंट में सुबह के समय एक भी मुकाबला नहीं खेलेगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: भारतीय फैन्स के कंफर्ट का रखा है ICC ने पूरा ख्याल, इतने बजे से शुरू होंगे Team India के सभी मुकाबले

27 Jun 20236:13:22 PM
ICC World Cup 2023 Live: भारतीय टीम खेलेगी दो अभ्‍यास मैच

भारतीय टीम वर्ल्‍ड कप 2023 की तैयारी के लिए दो अभ्‍यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम अपना पहला अभ्‍यास मैच 30 सितंबर को इंग्‍लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इसके बाद 3 अक्‍टूबर को तिरुवंनतपुरम में पहली क्‍वालीफायर के खिलाफ मैच खेलेगी।

भारत के अभ्‍यास मैच

  • 30 सितंबर - भारत बनाम इंग्‍लैंड (गुवाहाटी)
  • 3 अक्‍टूबर - भारत बनाम पहला क्‍वालीफायर (तिरुवनंतपुरम) 
27 Jun 20235:50:53 PM
भारतीय फैंस की इन 5 मैचों पर अटकेंगी सांसें

 आईसीसी और बीसीसीआई ने मंगलवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम को वर्ल्‍ड कप 2023 में 9 लीग मैच खेलने हैं। मगर फैंस के लिए अच्‍छी बात यह है कि टीम इंडिया इनमें से अपने 5 मैच रविवार को खेलेगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: World Cup 2023: भारतीय फैंस की इन 5 मैचों पर अटकेंगी सांसें, रविवार को स्टेडियम हो सकते हैं हाउसफुल

27 Jun 20235:27:20 PM
ICC World Cup 2023 Live: पाकिस्‍तान का पूरा कार्यक्रम

 आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला इस बार 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम विश्व कप में अपने सभी 9 लीग मैच सिर्फ पांच शहरों में खेलेगी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कब और किसी मैदान पर खेले जाएंगे पड़ोसी मुल्क के मुकाबले। यहां पढ़ें पूरी खबर: ICC ने ठुकराई पाकिस्तान की गुजारिश, पड़ोसी मुल्‍क केवल 5 मैदानों पर खेलेगा अपने सभी मैच, देखें फुल शेड्यूल

#ICCWorldCup2023 #CWC2023

27 Jun 20234:54:04 PM
वीरेंद्र सहवाग का कोहली के लिए बड़ा बयान

 वीरेंद्र सहवाग ने कहा, मुझे भरोसा है कि विराट कोहली ढेरों रन बनाएंगे और भारत को वर्ल्‍ड कप जिताने के लिए अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करेंगे।

27 Jun 20234:31:26 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: वर्ल्‍ड कप का फुल शेड्यूल

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का मंगलवार को एलान हो गया। भारत की मेजबानी में विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर 2023 से होगा। इसका फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। विश्व कप 2023 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें से 8 टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया, जबकि 2 टीमें जिम्बाब्वे में खेले जा रहे क्वालीफायर मैच के बाद तय होगीं। आईसीसी भारत की मेजबानी में 12 शहरों में इसका आयोजन करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां। WC Full Schedule: वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मैच, टॉप-4 टीमें खेलेंगी नॉटआउट मुकाबले; देखें पूरा शेड्यूल
 

27 Jun 20233:56:40 PM
ICC World Cup 2023 Live: Team India कहांं खेलेगी अपने वर्ल्ड कप के मैच

 टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप के दौरान 9 मैच खेलेगी, जिसमें चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेलेगी

27 Jun 20232:45:55 PM
भारत में होने वाला ICC ODI World Cup 2023 आखिर क्यों होगा खास?

 आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप की मेजबानी भारत करेगा। 5 अक्‍टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और 19 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत में होने वाला वर्ल्‍ड कप 2023 आखिर क्‍यों है सबसे बेहद खास, इससे जुड़ी 10 रोचक बातें पढ़ें यहां।

भारत में होने वाला ICC ODI World Cup 2023 आखिर क्यों होगा खास? जानें इससे जुड़ी 10 रोचक बातें 

27 Jun 20232:31:34 PM
ICC World Cup 2023 Live: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

 मुथैया मुरलीधरन ने कहा, वर्ल्‍ड कप संस्‍करण में रोहित शर्मा के पांच शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना बहुत मुश्किल है। आपको केवल 10-11 मैच खेलने को मिलते हैं।

27 Jun 20232:24:02 PM
भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी

 भारतीय टीम अपना एक भी मैच सुबह के समय पर नहीं खेलेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम के सभी मैच डे/नाइट होंगे, जिसका लाइव एक्‍शन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

27 Jun 20232:08:24 PM
ICC World Cup 2023 Live: भारतीय टीम रविवार को 5 मैच खेलेगी

भारतीय टीम को वर्ल्‍ड कप 2023 में 9 लीग मैच खेलने हैं। मगर फैंस के लिए अच्‍छी बात यह है कि टीम इंडिया इनमें से अपने 5 मैच रविवार को खेलेगी।

  • भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया - 8 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम पाकिस्‍तान - 15 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम न्‍यूजीलैंड - 22 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम इंग्‍लैंड - 29 अक्‍टूबर
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 5 नवंबर
27 Jun 20231:58:02 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: सेमीफाइनल में आएगा बड़ा ट्विस्‍ट

 वर्ल्‍ड कप के दौरान सेमीफाइनल में बड़ा ट्विस्‍ट देखने को मिल सकता है। पहले सेमीफाइनल में शीर्ष टीम का मुकाबला चौथे स्‍थान वाली टीम से होगा। वहीं दूसरे और तीसरे स्‍थान वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। अगर भारत और पाकिस्‍तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ तो वो कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं अगर भारतीय टीम का सेमीफाइनल में किसी और टीम से मुकाबला हुआ तो मैच मुंबई में खेला जाएगा।

27 Jun 20231:43:05 PM
ICC World Cup 2023 Schedule live: भारत के सभी मुकाबले 2 बजे से होंगे शुरू

बता दें कि विश्व कप 2023 में भारत के सभी मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। भारत के कोई भी मुकाबला सुबह 10:30 बजे नहीं खेला जाएगा।

27 Jun 20231:28:24 PM
ICC World Cup 2023 schedule live: भारत का कार्यक्रम
blog images

भारत के कार्यक्रम पर एक बार फिर नजर डाल लीजिए:

  • 8 अक्‍टूबर, भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया - चेन्‍नई
  • 11 अक्‍टूबर, भारत बनाम अफगानिस्‍तान - दिल्‍ली
  • 15 अक्‍टूबर, भारत बनाम पाकिस्‍तान - अहमदाबाद
  • 19 अक्‍टूबर, भारत बनाम बांग्‍लादेश - पुणे
  • 22 अक्‍टूबर, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड - धर्मशाला
  • 29 अक्‍टूबर, भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ
  • 2 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - मुंबई
  • 5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - कोलकाता
  • 11 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - बेंगलुरु 
27 Jun 20231:24:32 PM
बीसीसीआई ने भारत के वर्ल्‍ड कप कार्यक्रम का फोटो किया शेयर

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के वर्ल्‍ड कप कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यहां देखें 

🚨🚨 Team India's fixtures for ICC Men's Cricket World Cup 2023 👇👇

#CWC23 #TeamIndia pic.twitter.com/LIPUVnJEeu

— BCCI (@BCCI) June 27, 2023
27 Jun 20231:18:52 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: मैच कितने बजे शुरू होंगे

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का आयोजन होना है

  • भारत में दिन वाले मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे
  • भारत में डे/नाइट वाले मुकाबले दोपहर 2 बजे शुरू होंगे
27 Jun 20231:04:28 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: भारत के पास इतिहास रचने का मौका

 भारतीय टीम के पास वर्ल्‍ड कप 2023 में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 22 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड कप का मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले 20 साल से आईसीसी इवेंट में न्‍यूजीलैंड को मात नहीं दी है। इस बार रोहित सेना इतिहास रचने को बेताब होगी।

27 Jun 202312:58:58 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: कोहली के लिए जीतो वर्ल्‍ड कप

 
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, हर किसी को यह वर्ल्‍ड कप विराट कोहली के लिए जीतने की जरुरत है। वो शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। वो हमेशा दूसरे खिलाड़‍ियों की मदद करते हैं।

27 Jun 202312:56:04 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: वर्ल्‍ड कप 2023 में बनेगा इतिहास

आईसीसी वर्ल्‍ड कप 2023 में इतिहास बनेगा। गुवाहाटी वर्ल्‍ड कप मैच की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका होगा जब वर्ल्‍ड कप मुकाबला नॉर्थईस्‍ट भारत में खेला जाएगा।

27 Jun 202312:51:54 PM
ICC World Cup 2023 Live: वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक ये चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक ये चार टीमें वर्ल्‍ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी

भारत
पाकिस्‍तान
इंग्‍लैंड
ऑस्‍ट्रेलिया

27 Jun 202312:46:01 PM
भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 अक्‍टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में 1 लाख से ज्‍यादा दर्शक स्‍टेडियम में मौजूद रहेंगे। 

27 Jun 202312:27:00 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: भारत कब और कहां खेलेगा अपने मैच

भारतीय टीम का वर्ल्‍ड कप 2023 में कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 8 अक्‍टूबर, भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया - चेन्‍नई
  • 11 अक्‍टूबर, भारत बनाम अफगानिस्‍तान - दिल्‍ली
  • 15 अक्‍टूबर, भारत बनाम पाकिस्‍तान - अहमदाबाद
  • 19 अक्‍टूबर, भारत बनाम बांग्‍लादेश - पुणे
  • 22 अक्‍टूबर, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड - धर्मशाला
  • 29 अक्‍टूबर, भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ
  • 2 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - मुंबई
  • 5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - कोलकाता
  • 11 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - बेंगलुरु
27 Jun 202312:21:42 PM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: भारत अपने मैच कहां-कहां खेलेगा

भारतीय टीम अपने मुकाबले क्रमश: चेन्‍नई, दिल्‍ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेलेगी। 

27 Jun 202312:20:13 PM
हैदराबाद को मिली तीन मैचों की मेजबानी

 ICC 2023 वर्ल्‍ड कप के दौरान तीन मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर खेले जाएंगे। मगर भारतीय टीम यहां अपना एक भी मैच नहीं खेलेगी।  

27 Jun 202312:17:22 PM
ICC 2023 World Cup schedule: नॉकआउट मैच कब और कहां

आईसीसी 2023 वर्ल्‍ड कप नॉकआउट कार्यक्रम

  • 15 नवंबर - पहला सेमीफाइनल, मुंबई
  • 16 नवंबर - दूसरा सेमीफाइनल, कोलकाता
  • 19 नवंबर - फाइनल, अहमदाबाद
27 Jun 202312:15:57 PM
ICC World Cup 2023 Live: विश्‍व कप की मेजबानी करने वाले स्‍थान

 चेन्‍नई, दिल्‍ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु।

27 Jun 202312:05:52 PM
ICC World Cup 2023 Schedule live: विश्व कप 2023 के शेड्यूल का हुआ एलान

बता दें कि विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। वहीं, 15 अक्टूबर को भारत-पाक के बीच जबरदस्त भिड़त देखने को मिलेगी।

ICC 2023 World Cup schedule. pic.twitter.com/0ppfXxQgt1

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2023
27 Jun 202311:59:09 AM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: विश्व कप खेलने के लिए उत्साहित हैं विराट कोहली

विश्व कप 2023 के शेड्यूल के एलान से पहले विराट कोहली ने अपने बयान से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कोहली ने कहा कि मैं मुंबई में विश्व कप खेलने के लिए उत्साहि हूं। मेरे लिए मुंबई में खेलना एक अच्छा अनुभव रहेगा। 

27 Jun 202311:44:00 AM
ICC World Cup 2023 Schedule live: सज चुका है सेंट रेजिस का मंच

मुंबई का एक कार्यक्रम सेंट रेजिस होटल में हो रहा है, जहां 12 बजे आईसीसी वश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा होगी। ये मंच पूरी तरह से सच चुका है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

The stage is set at St. Regis for the World Cup schedule announcement. pic.twitter.com/LQWrSWc5mO

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2023
27 Jun 202311:38:26 AM
ICC World Cup 2023 Schedule live Updates: 12 बजे होगा विश्व कप के शेड्यूल का एलान

आईसीसी विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान 12 बजे होने वाला है। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर जय शाह, वीरेंद्र सहवाग और आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस की मौजूदगी में टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा होगी।

Jay Shah, Virender Sehwag, Muttiah Muralidharan and ICC CEO Geoff Allardice will unveil the 2023 World Cup schedule at 12pm. pic.twitter.com/PP35dLhNno

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2023
27 Jun 202311:31:56 AM
ICC World Cup 2023 Schedule live: विश्व टूर पर रहेगी ट्रॉफी

26 जून को आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। बता दें कि जमीन से 1,20,000 फीट की ऊंचाई से ट्रॉफी का अनावरण हुआ। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अब विश्व टूर पर भी जाएगी। 27 जून से लेकर 14 जुलाई तक ट्रॉफी भारत में रहेगी।

इसके बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पीएनजी, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान समेत कुल 18 देशों का दौरा करेगी। 4 सितंबर को ये ट्रॉफी भारत वापस लौटेगी और इसके बाद ये यहीं रहेगी।

27 Jun 202311:24:56 AM
ICC World Cup 2023 Schedule Live: 12 शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

बता दें कि विश्व कप 2023 के सभी मुकाबले 12 शहरों पर खेले जाएंगे। इन शहरों में चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला का नाम शामिल है। इसके साथ ही ये माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 

27 Jun 202311:20:43 AM
ICC World Cup 2023 Schedule Live Updates: मुंबई में आज हो सकता है विश्व कप के शेड्यूल का एलान

बता दें कि विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान कुछ ही देर में होने वाला है। मुंबई के एक कार्यक्रम में 11:30 बजे से आईसीसी विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा करेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us