विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC Full Schedule: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की तारीख में हुआ बदलाव, देखें पूरा शेड्यूल

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Tue, 27 Jun 2023 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2023 07:50 PM (IST)

ICC World Cup 2023 Full Schedule विश्व कप 2023 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी अब 10 टीमों ...और पढ़ें

ICC World Cup 2023 schedule जारी। फोटो- आईसीसी।
ICC World Cup 2023 schedule जारी। फोटो- आईसीसी।

HighLights

  1. आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की तारीख में बदलाव किया
  2. अब दोनों टीमों के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच होगा
  3. कुल 9 मैच की तारीखों में बदलाव हुआ है

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC World Cup 2023 Full Schedule: क्रिकेट के महाकुंभ यानी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का काफी इंतजार के बाद एलान हुआ था। ऐसे में अब भारत-पाकिस्तान फैंस के लिए एक बुरी खबर है। भारत की मेजबानी में विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर 2023 से होगा। इसका फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की तारीख में बदलाव हुआ है। 

विश्व कप 2023 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी। आईसीसी भारत की मेजबानी में 10 शहरों में इसका आयोजन करेगा। इनमें चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला शामिल हैं।

मैच  दिन  टीम A  टीम B वेन्यू
1 गुरुवार, 5 अक्टूबर इंग्लैंड न्यूजीलैंड अहमदाबाद
2 शुक्रवार, 6 अक्टूबर पाकिस्तान नीदरलैंड हैदराबाद
शनिवार, 7 अक्टूबर बांग्लादेश अफागनिस्तान धर्मशाला
4 शनिवार, 7 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका दिल्ली
5 रविवार, 8 अक्टूबर भारत ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
6 सोमवार, 9 अक्टूबर न्यूजीलैंड नीदरलैंड हैदराबाद
7 मंगलवार, 10 अक्टूबर इंग्लैंड बांग्लादेश धर्मशाला
8 मंगलवार, 10 अक्टूबर पाकिस्तान श्रीलंका हैदराबाद
9 बुधवार, 11 अक्टूबर भारत अफगानिस्तान दिल्ली
10 गुरुवार, 12 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका लखनऊ
11 शुक्रवार, 13 अक्टूबर न्यूजीलैंड बांग्लादेश चेन्नई
12 शनिवार, 14 अक्टूबर भारत पाकिस्तान अहमदाबाद
13 रविवार, 15 अक्टूबर इंग्लैंड  अफगानिस्तान दिल्ली
14 सोमवार, 16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका लखनऊ
15 मंगलवार, 17 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड धर्मशाला
16 बुधवार 18 अक्टूबर न्यूजीलैंड अफगानिस्तान चेन्नई
17 गुरुवार, 19 अक्टूबर भारत बांग्लादेश पुणे
18 शुक्रवार, 20 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान बेंगलुरु
19 शनिवार, 21 अक्टूबर नीदरलैंड श्रीलंका लखनऊ
20 शनिवार, 21 अक्टूबर इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका मुंबई
21 रविवार, 22 अक्टूबर भारत न्यूजीलैंड धर्मशाला
22 सोमवार, 23 अक्टूबर पाकिस्तान अफगानिस्तान चेन्नई
23 मंगलवार, 24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश मुंबई
24 बुधवार, 25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड दिल्ली
25 गुरुवार, 26 अक्टूबर इंग्लैंड श्रीलंका बेंगलुरु
26 शुक्रवार, 27 अक्टूबर पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
27 शनिवार, 28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड धर्मशाला
28 शनिवार, 28 अक्टूबर नीदरलैंड बांग्लादेश कोलकाता
29 रविवार. 29 अक्टूबर भारत इंग्लैंड लखनऊ
30 सोमवार, 30 अक्टूबर अफगानिस्तान श्रीलंका पुणे
31 मंगलवार, 31 अक्टूबर पाकिस्तान बांग्लादेश कोलकाता
32 बुधवार, 1 नवंबर न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका पुणे
33 गुरुवार, 2 नवंबर भारत श्रीलंका मुंबई
34 शुक्रवार, 3 नवंबर नीदरलैंड अफगानिस्तान लखनऊ
35 शनिवार, 4 नवंबर न्यूजीलैंड पाकिस्तान बेंगलुरु
36 शनिवार, 4 नवंबर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद
37 रविवार, 5 नवंबर भारत दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
38 सोमवार, 6 नवंबर बांग्लादेश श्रीलंका दिल्ली
39 मंगलवार, 7 नवंबर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मुंबई
40 बुधवार, 8 नवंबर इंग्लैंड नीदरलैंड पुणे
41 गुरुवार, 9 नवंबर न्यूजीलैंड श्रीलंका  बेंगलुरु
42 शुक्रवार, 10 नवंबर दक्षिण अफ्रीका अफगानिस्तान अहमदाबाद
43 शनिवार, 11 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश पुणे
44 रविवार, 12 नवंबर इंग्लैंड पाकिस्तान कोलकाता
45 रविवार, 12 नवंबर भारत नीदरलैंड बेंगलुरु
46 बुधवार, 15 नवंबर सेमीफाइनल 1 Tbd मुंबई
47 गुरुवार, 16 नवंबर सेमीफाइनल 2 Tbd कोलकाता
48 रविवार, 19 नवंबर फाइनल Tbd अमदाबाद

वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मैच

प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य नौ टीमों से खेलेंगी। इनमें शीर्ष 4 नॉकआउट चरण और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग चरण में कुल 45 मुकाबले खेलें जाएंगे। दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच को मिलाकर कुल 48 मैच आयोजित किए जाएंगे।

इस दिन भारत खेलेगा अपना पहला मैच

पहला मुकाबला 2019 की चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।

तारीख बनाम
8 अक्टूबर भारत और ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
11 अक्टूबर भारत और अफगानिस्तान (दिल्ली)
14 अक्टूबर भारत और पाकिस्तान (अहमदाबाद)
19 अक्टूबर भारत और बांग्लादेश (पुणे)
22 अक्टूबर  भारत और न्यूजीलैंड (धर्मशाला)
29 अक्टूबर भारत और इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर भारत और श्रीलंका (मुंबई)
5 नवंबर  भारत और साउथ अफ्रीका (कोलकाता) 
12 नवंबर भारत और नीदरलैंड (बेंगलुरु)

14 अक्टूबर को भारत-पाक की होगी भिड़ंत

भारतीय टीम अपने मुकाबले क्रमश: चेन्‍नई, दिल्‍ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में खेलेगी। वहीं, पाकिस्तान अपने मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई और कोलकाता में खेलेगा। पाकिस्तान 6 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगा।