विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC 2023: भारतीय फैन्स के कम्फर्ट का रखा है ICC ने पूरा ख्याल, इतने बजे से शुरू होंगे Team India के सभी मुकाबले

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Tue, 27 Jun 2023 06:33 PM (IST)

ICC World Cup 2023 Match Timings भारत की धरती पर होने जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ...और पढ़ें

ICC World Cup 2023 Match Timings- Pic Credit- Twitter
ICC World Cup 2023 Match Timings- Pic Credit- Twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का एलान हो चुका है। टीम इंडिया 12 साल बाद अपनी धरती पर होने जा रहे विश्व कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय फैन्स के कम्फर्ट का पूरा ख्याल रखा है और टीम इंडिया के सभी मैचों की एक ही टाइमिंग रखी है।

कितने बजे शुरू होंगे भारतीय टीम के मैच?

भारतीय टीम के पास अपनी सरजमीं पर होने जा रहे विश्व कप में आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका होगा। आखिरी बार जब भारत ने 50 ओवर वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, तो एमएस धोनी की कप्तानी में टीम 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इस बार विश्व कप में टीम इंडिया के सभी मैचों के लिए आईसीसी ने एक ही टाइमिंग रखी है। भारतीय टीम के सारे मुकाबले दोपहर 2 बजे से ही शुरू होंगे। यानी रोहित की पलटन टूर्नामेंट में सुबह के समय एक भी मुकाबला नहीं खेलेगी।

15 अक्टूबर को होगी पाकिस्तान से भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में इस बार 15 अक्टूबर को होगी। दोनों टीम के बीच यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 50 ओवर के विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत साल 2019 में हुई थी, तब विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था।

अहमदाबाद में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

भारतीय टीम का रिकॉर्ड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिलाजुला रहा है। रोहित की पलटन ने इस मैदान पर कुल 18 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 8 में टीम को हार झेलनी पड़ी है।