विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC नहीं मानेगा शुभमन गिल की अपील, सलाइवा बैन रहेगा बरकरार; ये है वजह

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:52 PM (IST)

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंग्टन टेस्ट मैच के बाद गेंदबाजों की वकालत करते हुए सलाइवा बैन को हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ऐसा करना नहीं चाहता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शुभमन गिल की बात नहीं मानेगा आईसीसी

  2. सलाइवा बैन रहेगा बरकरार

  3. गिल ने वेलिंग्टन टेस्ट के बाद उठाई थी आवाज 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद आईसीसी द्वारा लगाए गए सलाइवा बैन को हटाने की मांग की थी। आईसीसी ने कोविड के दौरान इसे अस्थायी तौर पर लगाया था, लेकिन बाद में स्थायी कर दिया था। आईसीसी गिल की अपील के बाद भी इसे हटाने के मूड में नहीं है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच ड्ऱॉ पर समाप्त हुआ था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने सलाइवा के इस्तेमाल की इजाजत पर जोर दिया था। गेंदबाज पहले गेंद को चमकाने और उसे ज्यादा देर तक उपयोग में बनाए रखने के लिए सलाइवा का इस्तेमाल करते थे। इससे गेंद को स्विंग भी मिलती थी। हालांकि, कोविड के दौरान संक्रमण फैलने के डर से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।

आईसीसी नहीं बदलेगी फैसला

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईसीसी गिल के बयान के बाद भी अपना फैसला नहीं बदलेगा और वो ऐसा स्वास्थ के अलावा क्रिकेट संबंधी कई और कारणों के चलते कर रहा है। इसमें एमसीसी के नियमों में भी इसे संशोधित करते हुए बैन किया गया है। सलाइवा को अब उस तरह के प्रतिबंधित पदार्थों में गिना जाने लगा है जो गलत तरीके से गेंद की स्थिति को बदलता है।

सलाइवा मिंट, चुइंग गम जैसी चीजों के साथ मिलकर गेंद की स्थिति को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है और इससे देखरेख का काम और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा आईसीसी का मानना है कि सलाइवा से बीमारियों के संक्रमण के फैलने का भी डर है। हाल ही में बाली में हुई आईसीसी की बैठक में भी इसे लेकर चर्चा नहीं हुई थी।

गिल ने दिया था ये बयान

गिल ने मैच के बाद कहा था कि कोविड के गुजरे हुए समय हो गया और अभी तक सलाइवा के इस्तेमाल पर बैन क्यों है? उन्होंने गेंदबाजों की वकालत करते हुए इस पर से बैन हटाने को कहा था। गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "मुझे समझ में नहीं आता कि हमें अभी तक गेंद को चमकाने की इजाजत क्यों नहीं दी गई है। हम कोविड से आगे निकल चुके हैं। नियम था कि हम गेंद पर सलाइवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उस बात को अब सात-आठ साल हो चुके हैं और मुझे समझ में नहीं आता कि अभी तक हमें इस बात की मंजूरी क्यों नहीं दी गई है।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: हठी पिच पर नहीं होते चमत्कार, पाटा विकेट की वजह से भारत की WTC की उम्मीद हुई धूमिल

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पाटा पिच, खराब गेंद और लार के इस्तेमाल पर फट पड़े शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड को भी लपेटा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।