विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 WC Points Table: साउथ अफ्रीका से जीत के बाद पाकिस्तान ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग, इस नंबर पर पहुंचा

By Umesh KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 06:00 PM (IST)

बात करें टी20 विश्व कप के ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल की तो भारत 6 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हराया। फोटो ट्विटर
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हराया। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप में गुरुवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हारा दिया। इस जीत के साथ ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में उलफेर हुआ है। पाकिस्तान 4 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत अब भी टॉप पर बना हुआ है। इस जीत से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है।

बात करें टी20 विश्व कप के ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल की तो भारत 6 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं दूसरे स्थान पर 5 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका मौजूद है। पाक ने जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है। वह 4 प्वाइंट्स के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही उसने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड टॉप पर

ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड 5 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 5 प्वाइंट्स के साथ इंग्लैंड का कब्जा है। इंग्लैंड टीम का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। वहीं तीसरे स्थान पर 5 ही प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया बना हुआ। अभी कौन सी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचेगी, कह पाना मुश्किल होगा। 

फिलहाल ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड के टॉप बने रहने की उम्मीद है। वहीं ग्रुप-2 में भारत के टॉप पर बने रहने की उम्मीद है। क्योंकि न्यूजीलैंड अपना अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। वहीं भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-12 का अपना आखिरी मैच खेलेगा।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Fake Fielding: क्या बांग्लादेश के साथ हुई थी चीटिंग, विराट कोहली पर लगा फेक फील्डिंग का आरोप

यह भी पढ़ें- Ind vs Ban T20 WC: सूर्यकुमार के इस इशारे ने फैंस में भर दिया जोश, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।