विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stop Clock Rule in Cricket: ICC लेगा गेंदबाजों का इम्तिहान, ये गलती करने पर अब लगेगी 5 रन की पेनल्टी; WI vs ENG T20 से लागू होगा नया नियम

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 11 Dec 2023 06:44 PM (IST)

ICC New Rule क्रिकेट में अकसर देखा जाता है कि टीमें जब अपना ओवर समय पर पूरा नहीं करती है ...और पढ़ें

ICC New Rule: अब गेंदबाजों की बढ़ेगी टेंशन! Stop Clock Rule इस सीरीज से होगा लागू
ICC New Rule: अब गेंदबाजों की बढ़ेगी टेंशन! Stop Clock Rule इस सीरीज से होगा लागू

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC New Rule: क्रिकेट में अकसर देखा जाता है कि टीमें जब अपना ओवर समय पर पूरा नहीं करती है तो उन पर पेनल्टी लगाई जाती है। मैच के बाद आईसीसी टीमों पर जुर्माना लगाता है। आईसीसी ने इसे रोकने के लिए अब वनडे और टी20 फॉर्मट के लिए एक नए नियम बनाया है। ये नियम गेंदबाजों का इम्तिहान लेने के लिए बनाया गया है, जिसका ट्रायल 12 दिसंबर से शुरू हो रही वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज से किया जाएगा।

ICC New Rule: अब गेंदबाजों की बढ़ेगी टेंशन! Stop Clock Rule इस सीरीज से होगा लागू

दरअसल, आईसीसी का नया नियम 'स्टॉप क्लॉक' (Stop Clock Rule) नियम को 6 महीने के लिए ट्रायल बेसिस पर आजमाया जाएगा। इस नियम के अनुसार, ओवर शुरू होते ही अंपायर की घड़ी चालू हो जाएगी, जिसके दूसरे ओवर के शुरू होने के बीच कितना समय लगा ये देखा जाएगा। अगर समय के अंदर अगर गेंदबाज अपने ओवर को शुरू नहीं कर पाता है तो 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।

पारी के दौरान एक टीम अगर 60 सेकेंड के अंदर अगला ओवर नहीं शुरू कर पाती , तो बैटिंग टीम को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि ये नियम 12 दिसंबर से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (ENG vs WI) के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीरीज में अगर ये नियम सफल होता है तो फिर इसे पूरी तरह से लागू किया जा सकता है।

सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों के लिए भी ये नियम है। अगर विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद अगले बल्लेबाज को अगले दो मिनट के अंदर पहली गेंद नहीं खेल पाता तो फिर बल्लेबाज को आउट माना जाएगा। इस नियम को टाइम आउट कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Ind vs SA T20 Weather Report: फैंस का टूटेगा दिल! दूसरे टी20 में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा गकेबेरहा का मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।