न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला ड्रॉ, अब WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत, जानें समीकरण
वेलिंगटन टेस्ट के आखिरी दिन डेरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए WTC फाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

भारतीय क्रिकेट टीम (P.C - BCCI X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। खेल के आखिरी दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। डेरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 43 ओवर में 63 रन की नाबाद साझेदारी की। पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया की राह मुश्किल हो गई है।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होने के बाद दोनों टीमों को चार- चार अंक मिला है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत घटकर 50 हो गया है। इस टेस्ट से पहले भारत का जीत प्रतिशत 51.52 था। टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भी टीम इंडिया चौथे ही स्थान पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर मौजूद न्यूज़ीलैंड के सात मैचों में 56 अंक हो गए हैं और उसका जीत प्रतिशत 66.67 है। भारतीय टीम को इसके बाद मौजूद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में छह मैच खेलने हैं। भारतीय टीम को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे बाकी बचे मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।
कैसे WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत ?
भारतीय टीम इस मैच के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में एक और टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम अधिकतम 66.67 जीत प्रतिशत तक पहुंच सकती है। भारत को इसके लिए अपने बाकी सभी बचे सभी छह मैच जीतने ही होंगे। अगर टीम इंडिया पांच मैच जीतती हैं और एक ड्रॉ खेलती हैं, तो उनका फाइनल जीत प्रतिशत 62.96 होगा।
New Zealand fall outside the top two on the #WTC27 standings with a draw against India in Wellington 👀 Try out the World Test Championship standings predictor to see where your team could finish 📲 https://t.co/T8iyDajWzL https://t.co/HNkLJEmeaa
— ICC (@ICC) November 23, 2026
भारतीय टीम का क्वालिफिकेशन केवल उनके अपने प्रदर्शन पर निर्भर नहीं करेगा। भारत की छह मैचों में जीत के साथ यह भी जरूरी है कि साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी बचे मुकाबले में अंक गंवाए।
साउथ अफ्रीका की टीम फिलहाल बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दिसंबर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी जीत के साथ- साथ इस सीरीज पर भी नजरें रखनी होगी।