सुनील गावस्कर और कपिल देव में जब पैसों के लिए हुई लड़ाई, दोनों दिग्गजों के बीच 25 साल लंबी अनबन की कहानी
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव के बीच 1984 में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस मनमुटाव के चलते गावस्कर ने कपिल को टीम से बाहर कर दिया था और दोनों ने 25 सालों तक बात नहीं की।

कपिल देव-सुनील गावस्कर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गजों की बात होगी, तो पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर का नाम जरूर आएगा। कपिल ने अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया। दूसरी तरफ गावस्कर ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया। वे टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इन दोनों ने साथ में काफी क्रिकेट खेला है लेकिन विवाद भी दोनों के बीच कई बार हुए हैं।
गावस्कर और कपिल देव की लड़ाई किसी से छुपी नहीं है। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर ने एक बार तो नाराजगी में कपिल देव को टीम से ड्रॉप कर दिया था। हालांकि, इसकी नींव पैसों को लेकर पड़ी थी। एक समय ऐसा था, जब गावस्कर और कपिल पैसों की वजह से एक-दूसरे से नाराज हो गए थे।
कपिल देव और सुनील गावस्कर की लड़ाई
गावस्कर और पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के बीच पैसों को लेकर लड़ाई 1984 में सामने आई थी। ये मामला उस समय का है, जब वाराणसी में सिंगल विकेट टूर्नामेंट खेला गया था। टूर्नामेंट के दौरान मैच फीस के बंटवारे को लेकर दोनों दिग्गजों में मतभेद हो गए थे। उस समय इंटरनेशनल मैच के लिए खिलाड़ियों को 15,00 रुपए मिलते थे और ऐसे में एक लोकल टूर्नामेंट की मैच फीस को लेकर लड़ाई हुई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस टूर्नामेंट में गावस्कर को 10,000 रुपए मिले थे, जबकि कपिल देव को 7,000 रुपए ही मिले थे। इसके अलावा होटल में एक आयोजन हुआ, जहां एक सदस्य ने ये टिप्पणी कर दी थी कि गावस्कर को अतिरिक्त 40,000 रुपए मिले हैं। इसके बाद कपिल देव और लिटिल मास्टर के बीच मनमुटाव हो गया था।
25 सालों तक दोनों की दुश्मनी
पैसों को लेकर हुआ विवाद आगे भी नहीं रूका। उसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली गई, जहां गावस्कर कप्तान थे और उन्होंने कपिल देव को ड्रॉप कर दिया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच मनमुटाव की वजह से ही गावस्कर ने देव को बाहर का रास्ता दिखाया है। दोनों ने एक-दूसरे से 25 सालों तक बात नहीं की थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।