विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर दिया झटका

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:20 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 11:53 AM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हाल ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

हरमनप्रीत कौर ने दिया कप्तानी से इस्तीफा 

HighLights

  1. हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया

  2. तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया

  3. एशियन गेम्स-2026 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। 

हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज के बाद टीम की कप्तानी संभाली थी और भारत को पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। उनकी कप्तानी में भारत ने तीनों फॉर्मेट में शानदार सफलता हासिल की है।

आसान नहीं था फैसला

हरमनप्रीत ने कहा है कि उनके लिए यह फैसला आसान नहीं था। उन्होंने लिखा, "आज, मैं तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देती हूं। यह आसान फैसला नहीं रहा है। इसमें वो सारी यादें, पल, भावनाएं और बलिदान हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे।"

उन्होंने लिखा, "मेरे पास जो था वो मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को दिया है- मेरा खून, मेरा पसीना, मेरा समय, कई बार, मेरे खेल का हिस्सा और मेरी जिंदगी का लक्ष्य। कई ऐसे पल आए जब मैंने अपनी निजी उपलब्धियों, निजी ग्रोथ, जो मैं अपने लिए चाहती थी उसे अलग रखा क्योंकि मेरा मानना था कि टीम पहले आती है।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

कप्तानी में लिए मुश्किल फैसले

हरमनप्रीत ने लिखा कि उन्होंने कप्तानी के दौरान कई बार मुश्किल फैसले लिए, ऐसे फैसले जिन्हें हर बार समझा नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम की बेहतरी था।

उन्होंने लिखा, "एक कप्तान के तौर पर मुझे मुश्किल फैसले लेने पड़े। वो फैसले जिन्हें हर बार समझा नहीं गया, जो हमेशा आसान नहीं थे और कई बार व्यक्तिगत नुकसान का कारण बने, लेकिन मैंने हर फैसला एक ही मंशा से लिया- टीम को बेहतर बनाने और दूसरी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए, उनमें विश्वास दिखाया और उनको उनका सर्वश्रेष्ठ रूप दिया।"

सफर जारी रहेगा

हरमनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि भले ही वह भावुक होते हुए कप्तानी छोड़ रही हैं, लेकिन अंदर से वह शांत महसूस कर रही हैं। हरमनप्रीत ने लिखा कि उन्होंने अपना काम किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने टीम की साथी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट, बीसीसीआई और अपने परिवार को शुक्रिया कहा। पोस्ट के अंत में हरमनप्रीत ने लिखा, "कप्तानी का अध्याय खत्म, लेकिन सफर जारी है।"

यह भी पढ़ें- Exclusive: शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने का खोला राज, कहा - एक कैंप के कारण सबकुछ बदल गया

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: गोल्ड जीतने वाली हरमनप्रीत कौर को एक करोड़ देगी पंजाब सरकार, CM मान ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई