हार्दिक पांड्या पंजाब में होंगे शामिल, मुंबई में जाएंगे अर्शदीप सिंह; क्या श्रेयस अय्यर की छिनेगी कप्तानी?
आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली पर सहमति बनी है। हार्दिक पांड्या ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या-अर्शदीप सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली (ट्रेड) पर सहमति बन गई है। इससे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएंगे।
यह सौदा हालांकि अभी प्रस्तावित है और इसे बीसीसीआई से मंजूरी मिलना बाकी है। आईपीएल सूत्रों के अनुसार, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने को लेकर हार्दिक खुश हैं। ट्रेड पूरा हो चुका है। हार्दिक पंजाब किंग्स में जा रहे हैं और अर्शदीप मुंबई इंडियंस में शामिल हो रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने लिया बड़ा फैसला
सूत्र के अनुसार, अर्शदीप के बदले हार्दिक को ट्रेड करने का फैसला कप्तान और कोच का था। अर्शदीप लंबे समय से पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन करके आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। फ्रेंचाइजी के मालिकों के लिए यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि अर्शदीप ने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई है।
मार्कस स्टोइनिस और नेहाल वढेरा हो सकते हैं रिलीज
हालांकि, कप्तान और कोच ने इस फैसले को आगे बढ़ाया और अब यह तय हो गया है। इस ट्रेड के साथ मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक का दूसरा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। हार्दिक 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस में लौटे थे और उन्हें लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार, मिनी नीलामी से पहले पंजाब किंग्स मार्कस स्टोइनिस और नेहाल वढेरा को भी रिलीज कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।