विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BAN vs WI: तौहीद हृदय बने बांग्लादेश के नए 'किंग', ऐतिहासिक पारी खेल वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कराई वापसी

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

तौहीद हृदय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक नाबाद 242 रन बनाकर बांग्लादेश को मुश्किल से उबारा और ...और पढ़ें

तौहीद हृदय

तौहीद हृदय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तौहीद हृदय के ऐतिहासिक दोहरे शतक के दम पर बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी की। हृदय ने कमाल की बल्लेबाजी की और अकेले दम पर टीम की वापसी कराई। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 50 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सके। वे बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के रिकॉर्ड को तोड़ा है। बांग्लादेश की टीम एक समय पर 184 रनों पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। दूसरे छोर पर हृदय डटे रहे और उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाजों का जमकर सामना किया। हृदय 242 रन बनाकर नाबाद रहे और रिकॉर्ड बना दिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक विंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए और फिलहाल 23 रनों से पीछे हैं।

तौहीद हृदय ने लगाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

हृदय बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 359 गेंदों पर नाबाद 242 रनों की पारी खेली। रहीम ने उनसे पहले नाबाद 219 रन बनाए थे, जो उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 2018 में मीरपुर में खेलते हुए बनाए थे। हृदय ने आखिरी दो विकेट के लिए 242 रन जोड़े।

बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज (टेस्ट में)-

  • तौहीद हृदय - 242* बनाम वेस्टइंडीज, 2026, सिलहट
  • मुश्फिकुर रहीम - 219* बनाम जिंबाब्वे, 2018, मीरपुर
  • शाकिब अल हसन - 217* बनाम न्यूजीलैंड, 2017, वेलिंग्टन
  • तमीम इकबाल - 206 बनाम पाकिस्तान, खुल्ना, 2015

रोमांचक मोड़ पर मैच

विंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन बनाए थे। इसके जवाब में विंडीज के गेंदबाजों ने शानदार कार्य किया लेकिन हृदय क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 242 रनों की पारी खेलकर बांग्लादेश को 386 रनों तक पहुंचा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ब्रैंडन किंग पांच, जबकि जोशुआ डा सिल्वा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कीवियों की अपने घर में ही हुई फजीहत, भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- 'अभी सुधार की जरूरत है', गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद खुश नहीं कप्तान शुभमन गिल; बताया कहां हो रही गलती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।