GT Retained IPL 2027: गुजरात ने 22 खिलाड़ियों को किया रिटेन, ऑक्शन में सबसे कम पर्स के साथ उतरेगी गिल ब्रिगेड
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 के लिए 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें शुभमन गिल, राशिद खान और कगिसो रबाडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की उप-विजेता गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने कुल छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसके अलावा ट्रेड के जरिए भी अपने साथ कुछ प्लेयर्स को जोड़ा है। गुजरात ने हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया।
आईपीएल 2027 के ऑक्शन में जीटी सबसे कम पर्स के साथ उतर रही है। उनके पास अधिक स्लॉट भी नहीं बचे हैं। ऐसे में ऑक्शन में उन्हें अधिक खरीद नहीं करनी पड़ेगी। गुजरात ने पिछले सीजन का फाइनल खेला था और ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अधिक बदलाव करने का फैसला नहीं किया है। उन्होंने बड़े नामों में इशांत शर्मा को रिलीज करने का फैसला किया है।
गुजरात ने अपना कोर रखा बरकरार
गुजरात ने कुल 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें कप्तान शुभमन गिल से लेकर साई सुदर्शन और राशिद खान तक शामिल हैं। जीटी ने दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी अपने साथ रखा है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी आगामी सीजन में गुजरात के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। वॉशिंगटन सुंदर और जोस बटलर भी टीम के साथ बने रहेंगे। राहुल तेवतिया जो पिछले कुछ सीजन से अच्छा खेल नहीं दिखा सके हैं, उनके ऊपर फ्रेंचाइजी का भरोसा बरकरार है और उन्हें जीटी ने रिटेन करने का फैसला किया है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, अनुज रावत, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, हर्षल पटेल (ट्रेड), अरशद खान, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर।
गुजरात ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
गुजरात ने कुल छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसमें इशांत शर्मा और शाहरुख खान जैसे नाम शामिल हैं। जीटी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, कॉनर एस्टरहुइजन और पृथ्वीराज यारा शामिल हैं।
कितने स्लॉट और कितना पर्स बचा?
गुजरात की टीम में अब कुल तीन स्लॉट बचे हैं। इसमें दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट है। इसके अलावा गिल की कप्तानी वाली टीम नीलामी में सबसे कम पर्स के साथ उतरने वाली है। जीटी के पर्स में 8.75 करोड़ रुपए बचे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।