विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs SA Pitch Report: बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाजों की आएगी शामत! जानें वानखेड़े की पिच का हाल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Fri, 20 Oct 2023 09:39 PM (IST)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 21 अक्टूबर को होगा। यह मैच ...और पढ़ें

eng vs sa wankhede cricket stadium pitch report
eng vs sa wankhede cricket stadium pitch report

HighLights

  1. ENG vs SA: वनडे विश्व कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जंग
  2. Eng vs Sa: वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  3. साउथ अफ्रीका को विश्व कप 2023 की दूसरी जीत का इंतजार

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Eng vs Sa Wankhede Cricket Stadium Pitch Report: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 21 अक्टूबर को होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह डबल हेडर का दूसरा मैच होगा। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने अब तक 3 मैचों में से 2 मैच जीते है, जबकि इंग्लैंड ने 3 मैचों में से एक मैच में जीत हासिल की है।

इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से हार झेली है। बांग्लादेश के खिलाफ ही इंग्लैंड टीम को जीत नसीब हुई। ऐसे में इस मैच से पहले जानते हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाज या बल्लेबाज, किसके लिए फायदेमंद होती है?

ENG vs SA: वानखड़े में जमकर होती है रनों की बरसात (Wankhede Stadium Pitch Report)

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (Eng vs Sa) के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाना है, जहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद होती है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। वानखेड़े मैदान में जमकर रनों की बरसात होती है।

वहीं, गेंदबाजों के लिए इस पिच पर बल्लेबाजों को रोकना काफी मुश्किल होता है। इस मैच पर काफी अच्छा बाउंस भी मिलता है और गेंद सीधा बल्ले पर अच्छे से आती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना पसंद करती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 287 का रहा।

क्या कहते हैं वानखेड़े के आंकड़े (Wankhede Stadium Stats)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Pitch) में अब तक कुल 23 वनडे मैच में पहली पारी का औसत स्कोर 245 है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में भारत ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 188 रन पर ढेर कर दिया और 10.1 ओवर बाकी रहते हुए 1 विकेट से लक्ष्य हासिल किया था।

पिछले पांच मैचों में से 4 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत हासिल हुई और एक मैच जो पहले बैटिंग करते हुए जीता गया था, उसमें दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन का विशाल स्कोर बनाया।

ENG vs SA: मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Updates)

अगर बात करें मुंबई के मौसम की तो बारिश की संभावना ना के बराबर है। मैच के दौरान दोपहर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ENG vs SA Head to Head Record: दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व कप में 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 4 बार साउथ अफ्रीका को हराया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 3 बार इंग्लैंड को मात दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।