विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs PAK 4th T20I Live Streaming: भारत में फ्री में कैसे देखें इंग्लैंड-पाक का लाइव मैच, जानिए धांसू तरीके

Published: Thu, 30 May 2024 10:52 AM (IST)

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच चौथा टी20 मैच लंदन के द ओवल मैदान पर आज यानी 30 मई को खेला ...और पढ़ें

ENG vs PAK 4th T20I Live Streaming: भारत में घर बैठे कैसे देखें इंग्लैंड-पाक का लाइव मैच
ENG vs PAK 4th T20I Live Streaming: भारत में घर बैठे कैसे देखें इंग्लैंड-पाक का लाइव मैच

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK 4th T20I) के बीच चार मैचों की टी20I सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुकी है। इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का चौथा टी20 मैच आज यानी 30 मई को लंदन के दम ओवल मैदान पर खेला जाना है। चार मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है।

इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने दूसरे टी20 मैच को 23 रन से अपने नाम किया था, जबकि पहला और तीसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। ऐसे में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) के पास सीरीज बराबरी करने का एक आखिरी चांस है।

चौथा टी20 मैच द ओवर में खेला जाना है, जहां की पिच बैटर्स के लिए अनुकूल है। ऐसे में इस मैदान इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के चौथे टी20 मैच को फैंस कब, कहां और कैसे भारत में फ्री में देख सकते है।

कब खेला जाएगा ENG vs PAK का चौथा टी20I मैच?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का चौथा टी20I मैच 30 मई यानी गुरुवार को खेला जाना है।

कहां खेला जाएगा ENG vs PAK 4th T20I?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का चौथा टी20I मैच 30 मई को लंदन के द ओवल में खेला जाना है।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: न्यूयॉर्क में भारत-पाक क्रिकेट मैच पर आतंकी हमले का साया, ISIS ने दी धमकी; बढ़ाई गई सुरक्षा

कितने बजे से खेला जाएगा ENG vs PAK 4th T20I मैच?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का चौथा टी20I मैच भारतीय समयानुसार रात के 11 बजे से खेला जाना है।

ENG vs PAK T20I के दो मैच बारिश से धुले

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच चार मैचों की टी20I सीरीज जारी है, जिसका पहला मैच और तीसरा मैच बारिश से प्रभावित रहा। हालांकि, दूसरे मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हार मिली।

किस चैनल पर देख सकते हैं ENG vs PAK 4th T20I का लाइव टेलीकास्ट?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का चौथा टी20I मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में आप नहीं देख पाएंगे।

कैसे देख सकते हैं ENG vs PAK 4th T20I की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के चौथे टी20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं।