विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs AUS: सच हुई ट्रेविस हेड को लेकर शेन वॉर्न की भविष्यवाणी, 8 साल पहले कही थी यह बात

Published: Sun, 15 Sep 2024 08:23 PM (IST)

शेन वॉर्न ने साल 2016 में हेड को लेकर भविष्यवाणी की थी। उस वक्त गुजरे हुए तकरीबन 8 साल हो ...और पढ़ें

शेन वार्न ने की थी ट्रेविस हेड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो
शेन वार्न ने की थी ट्रेविस हेड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो

HighLights

  1. शेन वार्न ने ट्रेविस हेड को लेकर की थी भविष्यवाणी
  2. 8 साल पहले शेन वार्न ने की थी भविष्यवाणी
  3. ट्रेविस हेड को बताया था ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के भविष्य का स्टार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महान शेन वॉर्न ने 8 साल पहले ट्रेविस हेड को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि हेड भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के तीनों फॉर्मेट के स्टार खिलाड़ी बनेंगे। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वर्ल्ड क्रिकेट के तूती बोल रही है। वनडे, टी20I और टेस्ट में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में उनके बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकली। दोनों ही भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

बताया था भविष्य का स्टार

अब टीमों को डर रहता है कि अगर हेड का बल्ला चल निकला तो मैच उनके हाथ से ना निकल जाएगा। इंग्लैंड दौरे पर भी ट्रेविस हेड के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। दिवंगत शेन वॉर्न ने 8 साल पहले ट्रेविस हेड के बारे में बड़ी भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने हेड को भविष्य का स्टार खिलाड़ी बताया था।

साल 2016 में ही कर दी थी भविष्यवाणी

शेन वॉर्न ने 6 दिसंबर, 2016 को हेड के बारे में ट्वीट करके कहा था, मैं एक क्रिकेटर के रूप में बहुत बड़ा फैन हूं, मेरा मानना है कि वो भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के तीनों फॉर्मेट में स्टार बनेंगे।

बता दें कि ट्रेविस हेड ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 22 साल की उम्र में वनडे और टी20I में डेब्यू किया था। वहीं, साल 2018 में टेस्ट डेब्यू किया। इसके बाद से ट्रेविस हेड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढे़ं- ENG vs AUS 2nd T20I: ट्रेविस हेड पहली बार कर रहे ऑस्‍ट्रेलिया टीम की कप्‍तानी, जानें क्‍यों लेना पड़ा यह फैसला

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS 1st T20I: Travis Head ने सैम करन का निकाला दम, 6 गेंदों में जड़े 30 रन; देखें VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।