विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs AUS 2nd T20I: ट्रेविस हेड पहली बार कर रहे ऑस्‍ट्रेलिया टीम की कप्‍तानी, जानें क्‍यों लेना पड़ा यह फैसला

Published: Fri, 13 Sep 2024 11:11 PM (IST)

ENG vs AUS 2nd T20I ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के ...और पढ़ें

ट्रेविस हेड संभाल रहे टीम की कमान। इमेज- सोशल मीडिया
ट्रेविस हेड संभाल रहे टीम की कमान। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. सीरीज के पहले टी20 को ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 28 रन से जीता था
  2. दूसरे मैच में इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया
  3. 15 सितंबर को खेला जाएगा सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सोफिया गार्डन में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया के नियमित कप्‍तान मिचेल मार्श की जगह ट्रेविस हेड मैदान पर आए। ऐसे में कंफ्यूजन की स्थिति बन गई।

मिचेल मार्श हैं बीमार

दरअसल आज के मैच में ट्रेविस हेड ही कंगारू टीम की कमान संभाल रहे हैं। वह पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी कर रहे हैं। मिचेल मार्श बीमारी के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं। टॉस के दौरान हेड ने बताया, "मिचेल थोड़ा अस्वस्थ हैं, इसलिए यह बदलाव। हमने आज प्‍लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। हम इंटेंट के साथ खेलना चाहते हैं, हमारे पास बीच में कुछ अद्भुत हिटर हैं।" मिचेल मार्श के जगह कंगारू टीम में जेक फ्रेजर मैकगर्क को शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, एडम जैम्‍पा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम करन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले।

ऑस्‍ट्रेलिया ने जीता था पहला मुकाबला  

सीरीज के पहले टी20 को ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 28 रन से जीता था। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 179 रन पर सिमट गई थी। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्‍यादा 59 रन बनाए थे। जवाब में इंग्‍लैड टीम 151 रन पर ढेर हो गई थी। शॉन एबट ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा जोश हेजलवुड-एडम जैम्‍पा को 2-2 और जेवियर बार्टलेट, कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलता मिली थी।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारतीय गेंदबाजों से नहीं गेंद से डरे बांग्‍लादेशी प्‍लेयर, जानें किस बॉल से खेला जाएगा भारत-बांग्‍लादेश टेस्‍ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।