विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: प्रोविडेंस स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्‍टम के बारे में जान लीजिए, बारिश रुकी तो इतनी देर में शुरू हो जाएगा मैच

Published: Thu, 27 Jun 2024 08:01 PM (GMT+05:30)

थोड़ी ही देर में भारत और इंग्‍लैंड का मुकाबला शुरू होगा। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का यह दूसरा सेमीफाइनल मैच ...और पढ़ें

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा मैच। इमेज- बीसीसीआई
गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा मैच। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. गयाना में रुक-रुककर हो रही बारिश
  2. रद्द हुआ मैच तो भारतीय टीम फाइनल में
  3. भारत सरकार की मदद से बना यह स्टेडियम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में आज भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से होने वाला है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के इस दूसरे सेमीफाइनल में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह फाइनल में साउथ अफ्रीका से टकराएगी। गयाना में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में टॉस देरी से होगा। मैच के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में अगर मैच में बाधा आना तय है। हालांकि, अगर बारिश रुकती है तो मैच कितनी देर में शुरू हो जाएगा, प्रोविडेंस स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्‍टम कैसा है, आइए जानते हैं।

प्रोविडेंस स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्‍टम उम्‍दा

प्रोविडेंस स्टेडियम की आउट फील्‍ड गीली है। ग्राउंडस्टाफ ने पूरे मैदान को कवर नहीं किया था। हालांकि, गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्‍टम कैरेबियाई द्वीपों में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। ऐसे में अगर बारिश रुकती है तो कुछ ही देर में मैच शुरू हो जाएगा। अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर थी। ऐसे में टीम को इसका फायदा मिलेगा।

अब तक खेले गए 18 टी20 इंटरनेशनल 

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं। लक्ष्‍य का पीछा करने वाली टीम ने इस ग्राउंड पर 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं। 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। इस मैदान पर सर्वाध‍िक स्‍कोर 191 रन और लोएस्‍ट टोटल 39 रन है। 

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में बल्‍लेबाजों की लगा रहा वाट... अब कपिल देव ने इस भारतीय गेंदबाज को अपने से 1000 गुना बेहतर बताया

भारतीय टीम का प्रदर्शन 

भारतीय टीम ने प्रोविडेंस के मैदान पर 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान मैन इन ब्‍लू ने 2 मैच जीते हैं और 1 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने दोनों मैच लक्ष्‍य का पीछा करते हुए जीते हैं। इंग्‍लैंड ने इस मैदान पर 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और एक भी मुकाबला नहीं जीता है। 1 मैच में इंग्लिश टीम को हार मिली है और 1 बेनतीजा रहा है।  

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गयाना में सूर्यदेव और इंद्रदेव की आंख मिचौली, बारिश हुई तो कितने बजे से होगी ओवर्स में कटौती, समझें पूरा समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।