विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 साल के खूंखार बैटर ने बल्ले से मचाई तबाही, ठोक डाला SA20 लीग का सबसे तेज अर्धशतक; अकेले के दम पर सुपर किंग्स को दिलाई जीत

Published: Sun, 21 Jan 2024 08:42 AM (IST)

जोबर्ग सुपर किंग्स टीम की तरफ से 25 साल के एक बैटर ने बल्ले से तबाही मचाई और SA20 लीग ...और पढ़ें

Donovan Ferreira ने जड़ा SA20 लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक
Donovan Ferreira ने जड़ा SA20 लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Donovan Ferreira Half Century SA20: साउथ अफ्रीका की धरती पर खेले जा रहे SA20 के दूसरे सीजन में शनिवार यानी 20 जनवरी को डबर हेडर मुकाबला खेला गया। इस दौरान जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से जीत मिली।

सुपर किंग्स टीम की तरफ से 25 साल के एक बैटर ने बल्ले से तबाही मचाई और SA20 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। यह प्लेयर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी का नाम डोनोवान फरेरिया हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने इस साल के लिए रिटेन किया है।

Donovan Ferreira ने जड़ा SA20 लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

दरअसल, SA20 लीग में 20 जनवरी को खेले गए मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए डोनोवान फरेरिया ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने मैदान के चारों तरफ रनों की बरसात की। डोनोवन ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

उन्होंने अंत तक टीम को मैच जीतने के लिए अपना 100 प्रतिशित दिया और 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते ही, उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि रच दी। वह SA20 टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के लिए फरेरिया ने अब तक सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 60 रन निकले हैं। वहीं, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनके इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद भविष्य में उनके लिए आईपीएल में भी डेब्यू करने के मौके खुलते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Ranji Trophy Round Up: तेंदुलकर ने जड़ी दूसरी फिफ्टी, तिलक की बैक-टू-बैक सेंचुरी; जगदीशन ने जड़ा दोहरा शतक

अगर बात करें मैच की तो बता दें कि प्रिटोरिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रन क स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। रीजा हेंड्रिक्स 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फाफ डुप्लेसिस का बल्ला भी खामोश रहा और वह 9 रन ही बना पाए। मोई अली और डोनोवान फरेरिया ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई और इनके दम से टीम को जीत मिली। मोइन ने 21 गेंदों में 25 रन और फरेरिया ने 56 रन की पारी खेली।