Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dinesh Karthik Birthday: डिप्रेशन का शिकार हुए दिनेश कार्तिक को मिला इश्क का साथ, कैमबैक कर मचाया धमाल

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 09:00 AM (IST)

    Dinesh Karthik Birthday एमएस धोनी के साथ विकेटकीपिंग करने वाले दिनेश कार्तिक का एक समय करियर पूरी तरह से खत्म होता दिखाई दे रहा था। साल 2012 में दिनेश कार्तिक का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया। ऐसे में वह अवसाद में चले गए।

    Hero Image
    Dinesh Karthik Birthday : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आज 38 साल के हो गए। 1985 में जन्मे दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर काफी उतार चढ़ाव से गुजरा है। यहां तक की दिनेश कार्तिक कभी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबार भारतीय क्रिकेट में वापसी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमएस धोनी के साथ विकेटकीपिंग करने वाले दिनेश कार्तिक का एक समय करियर पूरी तरह से खत्म होता दिखाई दे रहा था। साल 2012 में दिनेश कार्तिक का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया। कार्तिक ने कभी इस घटना को इतना तूल नहीं दिया, लेकिन अंदर से वह टूट गए। वह डिप्रेशन का शिकार हो गए। इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ने लगा। वह टीम इंडिया से बाहर हो गए।

    दोस्त ने बदली जिंदगी

    दिनेश के अवसाद में आने के बाद उनके दोस्त और मेंटर अभिषेक नायर एक दिन उनके घर पहुंचे। दिनेश को बुरी हालत में देख, अभिषेक ने उन्हें अवसाद से निकालने की ठानी। उन्होंने कार्तिक को पकड़ा और सीधा जिम लेकर आ गए। कार्तिक ने मना किया, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। उसी जिम में भारतीय स्क्वैश की महिला चैंपियन दीपिका पल्लीकल भी आती थीं। जब उन्होंने दिनेश कार्तिक की स्थिति देखी तो ट्रेनर के साथ उन्होंने भी दिनेश कार्तिक की काउंसलिंग शुरू कर दी।

    निदास ट्रॉफी में भारत को जिताया

    दोनों की काउंसलिंग से दिनेश कार्तिक में सुधार होने लगा। वह नेट्स पर अभ्यास करने लगे। साथ ही दीपिका से शादी कर ली। घरेलू क्रिकेट में दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस फायदा उन्हें आईपीएल में मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया। साल 2020 में निदास ट्रॉफी के फाइनल में 8 गेंद में 29 रन बनाकर अपने आपको साबित किया।

    कमेंट्री में अजमा रहे हैं हाथ

    साल 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। 15वें सीजन में कार्तिक ने मैच जिताऊ पारी खेली। साल 2022 में ही ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे। आरसीबी के तरफ से कार्तिक ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के 16वें में हिस्सा लिया। फिलहाल, वह कमेंट्री में हाथ अजमा रहे हैं।