युजवेंद्र चहल पर लगा प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री को धोखा देने का आरोप, आरजे महवश के वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?
आरजे महवश के एक वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा से जोड़ा जा रहा है, ...और पढ़ें

आरजे महवश-युजवेंद्र चहल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी पर प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा देने का आरोप लगाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ जोड़ रहे हैं।
महवश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहती दिख रही हैं कि एक लड़के ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया। उसके बाद उसका तलाक हो गया। इसी के आधार पर लोग अब वीडियो शेयर कर रहे हैं और इसे चहल और धनश्री के साथ जोड़ दिया है। हालांकि, सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है और महवश किसी और के बारे में बात कर रही हैं।
आरजे महवश का वीडियो वायरल
आरजे महवश का पिंकविला के साथ एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कह रही हैं, "हे भगवान ऊपर वाला ही आपको बचाता है। इस आदमी का तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया। जो धोखेबाज होता है, वो हमेशा ही धोखेबाज होता है। उसे कोई बदल नहीं सकता है।" इस वीडियो के आधार पर लोगों ने मान लिया कि महवश यहां पर चहल के बारे में बात कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है और वो यहां पर वो किसी दूसरे लड़के के बारे में बात कर रही थीं, जब वे 19 साल की थी।
उसी पॉडकास्ट के दूसरे हिस्से में महवश बताती हैं कि कैसे एक अलीगढ़ के एक लड़के से वे फेसबुक पर मिली थी। उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था और इस वजह से उसका तलाक हो गया था। वो लड़का भी अलीगढ़ का ही रहने वाला था। दूसरी तरफ अगर चहल की बात करें, तो वे हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका अलीगढ़ से कोई नाता नहीं है।
Everyone is blindly spreading this massive rumor about Yuzi Chahal and Dhanashree but they are completely ignoring this part of the podcast 🚨👇 In this clip RJ Mahvash explicitly says the ex who cheated on his pregnant wife is a guy from Aligarh. Yuzi Chahal is famously from Haryana. The internet is literally trying to ruin a man's reputation and drag his family over a podcast clip that isn't even about him. Fact-check before you trend things for likes man 🤦♂️
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) November 4, 2026
चहल और धनश्री का तलाक
चहल और धनश्री की बात करें, तो कोविड-19 के दौरान वे एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद साल 2020 में वे शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि, उनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका और 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। राइज एंड फॉल शो में धनश्री ने बताया था कि चहल ने उन्हें धोखा दिया था, जिसकी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।