विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड खेमे में दी कोरोना ने दस्तक, स्टार बल्लेबाज हुआ चौथे टी-20 से बाहर; बॉलिंग कोच भी निकले कोविड पॉजिटिव

Published: Fri, 19 Jan 2024 10:03 AM (IST)

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चौथे टी-20 मैच से पहले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ...और पढ़ें

Devon Conway: डेवोन कॉनवे कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
Devon Conway: डेवोन कॉनवे कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

HighLights

  1. न्यूजीलैंड टीम पर पड़ी कोरोना की मार
  2. कोरोना की चपेट में आया स्टार बल्लेबाज
  3. बॉलिंग कोच भी निकले कॉविड पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंजरी के चलते केन विलियमसन के टी-20 सीरीज (NZ vs PAK 4th T20) से बाहर होने के बाद कीवी टीम को अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) कोरोना की चपेट में आ गए हैं और वह चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड शुरुआती तीन मैचों को जीतकर टी-20 सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

कोरोना की चपेट में आया स्टार बल्लेबाज

डेवोन कॉनवे चौथे टी-20 मैच से पहले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कॉनवे 18 जनवरी को कॉविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कीवी टीम के ओपनिंग बैटर को क्राइस्टचर्च के होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। कॉनवे के रिप्लेसमेंट के तौर पर चाड बोवेस को टीम में शामिल किया गया है।

बॉलिंग कोच भी निकले पॉजिटिव

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के बॉलिंग कोच आंद्रे एडम्स के भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया है कि एडम्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उनको भी आइसोलेशन में रखा गया है। कप्तान केन विलियमसन इंजरी के चलते पहले ही टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- SL vs ZIM: Wanindu Hasaranga का चला जादू, ताश के पत्तों की तरह बिखरा जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर; श्रीलंका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

सीरीज सील कर चुकी है कीवी टीम

हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे टी-20 मुकाबले में कीवी टीम ने पाकिस्तान को 45 रन से हार का स्वाद चखाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन के तूफानी शतक के बूते न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 224 रन लगाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी थी।