Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दानुष्का गुणाथिलाका की मुसीबतें बढ़ी, महिला के सिर पर चोट पहुंचाने की क्रिकेटर ने की थी कोशिश

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:24 PM (IST)

    श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक महिला का कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। इसके अलावा क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका पर यह भी आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ने महिला के सिर पर वार किया था।

    Hero Image
    श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणाथिलाका की फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणाथिलाका की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। दरअसल, स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बिना सील किए गए अदालती दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक महिला का कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। इसके अलावा क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका पर यह भी आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ने महिला के सिर पर हमला किया था, जिसकी वजह से उन्हें ब्रेन स्कैन कराने की आवश्यकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारने के कुछ घंटों के बाद ही गुणथिलाका को गिरफ्तार कर लिया गया। मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने एक व्यापक गैग ऑर्डर जारी करते हुए आरोपों और मामले के अन्य तत्वों के विवरण को दबाने के लिए सहमति व्यक्त की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दमन आदेश को सफलतापूर्वक चुनौती दी थी।

    डेटिंग ऐप के जरिए दोनों आए थे संपर्क में 

    सार्वजनिक प्रसारक एबीसी के मुताबिक, 2 नवंबर को सिडनी के ओपेरा हाउस के पास एक लोकप्रिय बार में मिलने से पहले दोनों लोग एक डेटिंग ऐप से एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात एक फ्लैट में हुई थी। इसी दौरान दनुष्का गुणथिलाका पर आरोप लगाया गया है कि उन्हें पीड़िता के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की।

    श्रीलंका बोर्ड ने किया सस्पेंड

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दानुष्का गुणाथिलाका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए सस्पेंड कर दिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सेलेक्शन के लिए कंसिडर नहीं किया जाएगा। बोर्ड द्वारा आगे कहा गया है कि उनके खिलाफ जरूरी आवश्यक कदम आगे भी उठाए जाएंगे। श्रीलंका बोर्ड इस तरह की घटना पर जीरो टॉलरेंस अपनाएगा और पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Danushka Gunathilaka: बेल की अर्जी खारिज होने के बाद बढ़ी क्रिकेटर की मुश्किलें, बोर्ड ने भी उठाया सख्त कदम