CSK-SRH के बीच चार प्लेयर्स की अदला-बदली, लियाम लिविंगस्टन 7 करोड़ का नुकसान झेल पहुंचे चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड हुई है। चेन्नई ने टीम में लियाम लिविंगस्टन ...और पढ़ें
-1793868422170_m.webp)
लियाम लिविंगस्टन पहुंचे सीएसके

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच गुरुवार को धमाकेदार डील हुई है। दोनों टीमों ने कुल चार खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। चेन्नई ने खलील अहमद और नाथन एलिस के बदले हैदराबाद से लियाम लिविंगस्टन और जैक एडवर्ड्स को टीम में शामिल किया है।
लिविंगस्टन को इस ट्रेड से सात करोड़ का नुकसान हुआ है। हैदराबाद में उनकी सैलरी 13 करोड़ थी। मगर वो छह करोड़ में चेन्नई का हिस्सा बने हैं। वहीं एडवर्ड्स अपनी पूरानी सैलरी में ही चेन्नई के साथ जुड़े हैं।
लिविंगस्टन को हुआ नुकसान
लिविंगस्टन को हैदराबाद ने पिछले सीजन में 13 करोड़ रूपये में टीम में शामिल किया था। मगर उन्हें पूरे सीजन में सिर्फ दो ही मैच खेलने का मौका मिला।
इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर अब आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए खेलता हुआ दिखेगा। हालांकि, उनको अब सिर्फ छह करोड़ रूपये ही मिलेंगे।
एडवर्ड्स की सीएसके में एंट्री
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। हैदराबाद ने उन्हें पिछले सीजन में तीन करोड़ रूपये में टीम में शामिल किया था। मगर वो इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
चेन्नई ने एडवर्ड्स को उनकी पुरानी सैलरी तीन करोड़ रूपये में ही टीम में शामिल किया। चेन्नई को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
5 साल बाद SRH में लौटे खलील
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद पांच साल बाद हैदराबाद में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वो साल 2018 से 2021 तक सनराइजर्स का हिस्सा थे।
खलील का आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट झटके थे। वहीं आईपीएल 2026 में वो पांच मैचों के बाद इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। वो अपनी पुरानी सैलरी 4.8 करोड़ के साथ ही हैदराबाद का हिस्सा बने हैं।
इसके अलावा, डेथ ओवर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी अपने पुरानी फीस 2 करोड़ के साथ सनराइजर्स हैदराबाद में पहुंचे हैं। एलिस के आने से हैदराबाद की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने चुनी अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी, 55 शतकों को नजरअंदाज कर सभी को चौंकाया
यह भी पढ़ें- 'मुझे BCCI ने टीम चुनने की आजादी नहीं दी', सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी को लेकर खोला हैरान करने वाला राज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।