विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK Retained IPL 2027: चेन्नई ने धोनी सहित 14.2 करोड़ के खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता, 19 प्लेयर्स को किया रिटेन

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:54 PM (IST)

आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने एमएस धोनी ...और पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं। सीएसके ने धोनी को रिलीज कर दिया है क्योंकि उन्होंने अब आगे आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। चेन्नई ने धोनी सहित कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

चेन्नई का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन खराब रहा है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया। हालांकि, वे टीम को सफलता नहीं दिला सके। चेन्नई ने आखिरी बार साल 2023 में धोनी की कप्तानी में ही खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीम को मजबूत करने और पर्स बढ़ाने के लिए फेंचाइजी ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

सीएसके ने कुल 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यानी ऑक्शन में अब उनके पास कुल 6 स्लॉट बचे हुए हैं। नीलामी से पहले चेन्नई ने कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है, जिसमें लियाम लिविंगस्टन सबसे बड़ा नाम हैं। अगर रिटेन किए गए खिलाड़ियों की बात करें, तो इसमें गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, उर्विल पटेल, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, डेवाल्ड ब्रेविस, गुरजपनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स (ट्रेड), जैमी ओवरटन कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टन (ट्रेड), मुकेश चौधरी, नूर अहमद, रहुल चाहर।

रिलीज किए गए खिलाड़ी

सीएसके ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें एमएस धोनी भी शामिल हैं। धोनी आईपीएल में अनकैप्ड भारतीय के तौर पर खेल रहे थे लेकिन आगामी सीजन में अब माही खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उनके अलावा टीम ने प्रशांत वीर को भी रिलीज कर दिया है, जिन्हें सीएसके ने नीलामी में 14.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में एमएस धोनी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फाउल्कस, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर और मैकनील हैडली नोरोन्हा का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- MI Retained IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए 16 प्‍लेयर्स, 32.6 करोड़ रुपये लेकर मिनी नीलामी में आएंगे पांच बार के चैंपियन

यह भी पढ़ें- KKR Retained IPL 2027: केकेआर के पास बचा 41.65 करोड़ रुपये का पर्स, 17 खिलाड़‍ियों को किया रिटेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।