विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन के संन्‍यास पर आया गौतम गंभीर का रिएक्‍शन, इन क्रिकेटर्स ने भी दी बधाई

Published: Sat, 24 Aug 2024 05:05 PM (IST)

38 साल के भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 24 अगस्‍त 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शिखर धवन ...और पढ़ें

धवन के संन्‍यास के बाद आया रिएक्‍शन का सैलाब। इमेज- शिखर धवन एक्‍स
धवन के संन्‍यास के बाद आया रिएक्‍शन का सैलाब। इमेज- शिखर धवन एक्‍स

HighLights

  1. शिखर धवन ने 20 अक्‍टूबर 2010 को किया था इंटरनेशनल डेब्‍यू
  2. बैटर शिखर धवन ने 34 टेस्‍ट की 58 पारियों में बनाए 2315 रन
  3. वनडे में शिखर धवन के नाम 6793 और टी20I में 1759 रन

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अनुभवी भारतीय बल्‍लेबाज शिखर धवन के जीवन में शनिवार को वह समय आया जो सभी प्‍लेयर्स के जीवन में जरूर आता है। 24 अगस्‍त की सुबह उन्‍होंने संन्‍यास का एलान किया। धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर घरेलू क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की बात कही।

धवन के संन्‍यास के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्‍शन का सैलाब आ गया। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शिखर धवन को एक्‍स पर बधाई दी है। गंभीर ही नहीं युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्‍पा, इरफान पठान, ऋषभ पंत, चेतेश्‍वर पुजारा, हर्ष भोगले, वसीम जाफर समेत कई प्‍लेयर ने धवन को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन ने 14 साल लंबे करियर पर लगाया विराम, एक क्लिक में पाएं उनकी 5 यादगार पारियां

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan Retirement: फिल्‍म से लेकर चैट शो तक, पर्दे पर भी धमाल मचा चुके हैं शिखर धवन; हुमा कुरैशी संग किया है रोमांस