विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pujara 100th Test: 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए पुजारा, सचिन तेंदुलकर हैं टॉप पर

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 17 Feb 2023 12:34 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2023 12:38 PM (IST)

Pujara 100th Test अरुण जेटली स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले एक छोटे से सम्मान समारोह के दौरान अपने ...और पढ़ें

चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी।
चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेतेश्वर पुजारा दिल्ली में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। अरुण जेटली स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले एक छोटे से सम्मान समारोह के दौरान अपने परिवार, साथियों और प्रशंसकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। पुजारा ने कहा कि जिंदगी और टेस्ट क्रिकेट में कई समानताएं हैं।

पुजारा ने कहा, "मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का अंतिम प्रारूप है। यह आपको बहुत कुछ सिखाता है। यह आपके स्वभाव का परीक्षण करता है, यह आपके चरित्र का परीक्षण करता है।" महान क्रिकेट सुनील गावस्कर ने चेतेश्व पुजारा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही गावस्कर ने पुजारा के दमदार टेस्ट करियर की तारीफ की।

जिंदगी और क्रिकेट में काफी समानताएं

पुजारा ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति के चरित्र और लचीलापन का परीक्षण करने के मामले में टेस्ट क्रिकेट और जीवन काफी समान हैं। पुजारा ने कहा, "जिंदगी और टेस्ट क्रिकेट में काफी समानताएं हैं। जब भी आपकी परीक्षा होती है, जब भी आपको चुनौती मिलती है, अगर आप इसका मुकाबला करते हैं, अगर आप अच्छी वापसी करते हैं, तो आप हमेशा शीर्ष पर आते हैं।"

गावस्कर ने कहा, "आपने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। आप गिर, आप उठे हैं। आपके द्वारा बनाया गया हर एक रन भारत के लिए एक बड़ा प्लस रहा है।" गावस्कर ने कहा, "कड़ी मेहनत, आत्म-विश्वास और सपने क्या कर सकते हैं, इसके लिए आप एक रोल मॉडल रहे हैं।" भारत के नंबर 3 बल्लेबाज पुजारा को भी उनके साथियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट मैच

2. राहुल द्रविड़- 163 टेस्ट मैच

3. वीवीएस लक्ष्मण- 134 टेस्ट मैच

4. अनिल कुंबले- 132 टेस्ट मैच

5. कपिल देव- 131 टेस्ट मैच

6. सुनील गावस्कर- 125 टेस्ट मैच

7. दिलीप वेंगसरकर - 116 टेस्ट मैच

8. सौरव गांगुली- 113 टेस्ट मैच

9. ईशांत शर्मा- 105 टेस्ट मैच

10. हरभजन सिंह- 103 टेस्ट मैच

11. वीरेंद्र सहवाग- 103 टेस्ट मैच

12. विराट कोहली- 105* टेस्ट मैच

13. चेतेश्वर पुजारा-100* टेस्ट मैच

गावस्कर ने दी कैप

गावस्कर ने पुजारा के 100वें टेस्ट में ऐतिहासिक शतक लगाने की भी कामना की। गावस्कर ने कहा, "100वें टेस्ट मैच क्लब में आपका स्वागत है। मैं कामना करता हूं कि आप अपने 100वें टेस्ट मैच में बड़ा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनें और यहां दिल्ली में एक और जीत की नींव रखें।"

पुजारा ने गावस्कर को धन्यवाद देते हुए कहा, 'आपसे यह (स्मारक 100वीं टेस्ट कैप) प्राप्त करना सम्मान की बात है। आप जैसे महापुरूषों ने मुझे देश के लिए ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। एक युवा क्रिकेटर के रूप में, मैं हमेशा भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखता था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलूंगा। इसलिए यह मेरे लिए खास पल है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।