Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले भारत के युवा बॉलर ने की नई पारी की शुरुआत, तस्वीर शेयर करते हुए दी बड़ी खुशखबरी

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 08:30 PM (IST)

    तन सकारिया ने आईपीएल ऑक्शन से पहले नई पारी का आगाज किया है। चेतन ने सगाई कर ली है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन दिल्ली की ओर से चेतन को खेलने का ज्यादा चांस नहीं मिला था और उन्होंने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे।

    Hero Image
    Chetan Sakariya: चेतन सकारिया ने आईपीएल ऑक्शन से पहले सगाई कर ली है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले भारत के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने नई पारी का आगाज किया है। चेतन ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। चेतन को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है और इस बार उनके नाम पर बोली लगती हुई नजर आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेतन ने की नई पारी की शुरुआत

    चेतन सकारिया ने आईपीएल ऑक्शन से पहले नई पारी का आगाज किया है। चेतन ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। चेतन ने कैप्शन में लिखा, "हमने अगला कदम साथ उठाते हुए जिंदगीभर साथ रहने का फैसला किया है।" दिल्ली कैपिटल्स ने भी चेतन को नई इनिंग शुरू करने की बधाई देते हुए उनकी तस्वीर शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

    दिल्ली ने किया है रिलीज

    दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन दिल्ली की ओर से चेतन को खेलने का ज्यादा चांस नहीं मिला था और उन्होंने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे। 2 मैचों में चेतन ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। 2022 में भी चेतन को महज 3 मैचों में ही मैदान पर उतरने का मौका मिला था और इस दौरान उन्होंने 3 विकेट झटके थे।

    यह भी पढ़ेंIPL 2024 Auction: आरसीबी से रिलीज किए गए इन 3 खिलाड़‍ियों को खरीद सकती है CSK, MS Dhoni के लिए बनेंगे ब्रह्मास्‍त्र

    चेतन का आईपीएल करियर

    चेतन सकारिया ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में किया था। चेतन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनकी झोली में 20 विकेट आए हैं। चेतन का इकॉनमी इस लीग में 8.44 का रहा है। चेतन के लिए सबसे यादगार सीजन साल 2021 का रहा था, जिसमें उन्होंने 14 विकेट निकाले थे। इसके बाद से भारतीय गेंदबाज को आईपीएल में खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिल सके हैं।