'थाला' के सम्मान में जगमगाया चेपॉक का आसमान, CSK ने IPL से संन्यास पर एमएस धोनी को ड्रोन शो से दी विदाई-Video
महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास ले लिया, जिसके बाद सीएसके ने उन्हें अनोखे ड्रोन शो के जरिए विदाई दी।

धोनी के लिए खास ड्रोन शो (फोटो- CSK/X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को आईपीएल (IPL से संन्यास लेकर करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। धोनी के संन्यास के बाद सीएसके ने चेपॉक के आसमान को थाला के लिए जगमगा दिया। उसने ड्रोन शो के जरिए धोनी को विदाई दी।
धोनी 2008 में आईपीएल की शुरूआत से ही सीएसके का हिस्सा रहे हैं। 17 सीजन तक वो टीम में बतौर कप्तान और प्लेयर की तरह खेले। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच खिताब जिताए। हालांकि, उनका सफर सिर्फ प्लेयर के रूप में खत्म हुआ है। वो अगले साल से मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
धोनी के लिए खास ड्रोन शो
धोनी के लिए सीएसके की तरफ से ड्रोन शो में पहले माही की तस्वीर दिखी, जिस पर लिखा था- 'फॉर आवर थाला'। इसके बाद शेर का चेहरा बना हुआ दिखा। फिर धोनी का फेस दिखा।
ड्रोन शो में धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए दिखाया गया। इसके बाद उन्हें स्टंप गिराते हुए भी दिखाया गया। फिर उनकी जर्सी नंबर-7 को दर्शाया गया और लिखा- 'थाला फॉरेवर'। साथ ही उनका टीम मेंटर के रूप में भी टीम में स्वागत किया गया।
CSK's tribute to MS Dhoni at Chepauk🦁💛 A special drone show in the night sky 🌌 https://t.co/pJiyFZtGEX
— Deepu (@deepu_drops) November 17, 2026
धोनी की कप्तानी में चेन्नई का रहा जलवा
धोनी की कप्तानी में सीएसके का आईपीएल में दबदबा रहा। सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा, उसने 10 बार फाइनल में जगह बनाई। वहीं 12 बार उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।
धोनी ने साल 2024 में रूतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि, इसके बाद भी वो टीम का अहम हिस्सा बने रहे। धोनी ने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। वो साल 2026 में काफ इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे।
धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए। उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले।
यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में सिर्फ दूसरी बार हुआ यह चमत्कार, अफगानिस्तान के नसीर खान ने डेब्यू पर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट में वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग-11 उतारेंगे गिल, टीम में खेलेंगे दो विकेटकीपर; बुमराह की होगी वापसी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।