विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ZIM vs SL: 4 साल बाद वापसी करने वाले ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के लिए ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

Published: Sun, 31 Aug 2025 06:34 PM (IST)

ब्रेंडन टेलर ने चार साल के अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी की है। वापसी के बाद से इस ...और पढ़ें

Brendan Taylor ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन। फोटो- सोशल मीडिया
Brendan Taylor ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. ब्रेंडन टेलर की चार साल बाद वनडे टीम में हुई वापसी
  2. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हासिल की खास उपलब्धि
  3. 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने बने तीसरे जिम्बाब्वे क्रिकेटर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चार साल के अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टेलर रिकॉर्ड बनाया। ​​39 वर्षीय पूर्व कप्तान टेलर ने दूसरे वनडे में 20 रन बनाए। इसके साथ ही वह एंडी फ्लावर और ग्रांट फ्लावर के क्लब में शामिल हो गए।

दरअसल, ब्रेंडन टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 37 गेंद पर 20 रन छोटी पारी खेली। हालांकि, यह रन उनके लिए काफी थे। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान ब्रेंडन टेलर ने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही वह एंडी फ्लावर तथा ग्रांट फ्लावर के साथ यह मुकाम हासिल करने वाले अपने देश के तीसरे खिलाड़ी बन गए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक रन:-

  • एंडी फ्लावर (320 पारी) - 11,580 रन
  • ग्रांट फ्लावर (337 पारी) - 10,028 रन
  • ब्रेंडन टेलर (320 पारी) - 10,000 रन
  • हैमिल्टन मसाकाद्जा (350 पारी) - 9,543 रन
  • सीन विलियम्स (285 पारी) - 8,834 रन

जिम्बाब्वे ने दिया 278 रन का टारगेट

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। सैम करन के भाई बेन करन ने 95 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। वहीं, सिकंदर रजा ने 55 गेंद पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। चामीरा ने 10 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- ZIM vs SL: Dilshan Madushanka ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, चमिंडा वास और लसिथ मलिंगा के क्लब में मारी एंट्री

यह भी पढ़ें- ZIM vs SL ODI: मदुशंका की हैट्रिक ने पलटी हारी हुई बाजी, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत