विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border Gavaskar Trophy 2024: रोहित शर्मा ने कटाई नाक! हिटमैन के रन से ज्‍यादा तो जसप्रीत बुमराह विकेट ले चुके हैं

Published: Fri, 27 Dec 2024 05:16 PM (IST)

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। दूसरे दिन स्‍टंप तक भारतीय टीम का ...और पढ़ें

टेस्‍ट सीरीज में नहीं चल रहा रोहित शर्मा का बल्‍ला। इमेज- बीसीसीआई
टेस्‍ट सीरीज में नहीं चल रहा रोहित शर्मा का बल्‍ला। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. चौथे टेस्‍ट की पहली पारी में रोहित ने बनाए 3 रन
  2. रोहित शर्मा ने नहीं खेला था सीरीज का पहला टेस्‍ट
  3. टेस्‍ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ले चुके हैं 25 विकेट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। दूसरे दिन स्‍टंप तक भारतीय टीम का पहली पारी में स्‍कोर 164/5 रन है। इस बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। पैट कमिंस ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

रोहित ने की पारी की शुरुआत

  • पिछले 2 टेस्‍ट में 6 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा ने चौथे टेस्‍ट में बड़ा बदलाव किया।
  • उन्‍होंने शुभमन गिल को प्‍लेइंग 11 से बाहर किया।
  • उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में जगह दी गई।
  • ओ‍पनिंग कर रहे केएल राहुल को 3 नंबर पर जगह दी गई।
  • ओपनिंग में भी रोहित बुरी तरह फेल रहे।

बुमराह ने लिए है 25 विकेट

5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन अब तक काफी शर्मनाक रहा है। उन्‍होंने सीरीज में जितने रन बनाए हैं उससे ज्‍यादा विकेट तो जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में ले चुके हैं। रोहित ने मौजूदा सीरीज में अब तक 22 रन बनाए हैं। दूसरी ओर भारतीय उपकप्‍तान जसप्रीत बुमराह अब तक 25 विकेट अपने नाम कर चुके है।

पहला टेस्‍ट नहीं खेले थे रोहित

  • निजी कारणों के चलते रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का पहला टेस्‍ट मैच नहीं खेले थे।
  • ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कप्‍तानी की थी। दूसरी टेस्‍ट में रोहित शर्मा की वापसी हुई और उन्‍होंने 3-6 रन बनाए।
  • भारत को इस टेस्‍ट में 10 विकेट से हार मिली।
  • तीसरे टेस्‍ट में हिटमैन ने 1 रन बनाए और यह मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ।

ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: रोहित शर्मा की मनमानी कहें या खराब कप्‍तानी, ये फैसले टीम इंडिया को ले डूबे

सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं बुमरााह

दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो वह सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पर्थ टेस्‍ट में बुमराह ने 8 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद एडिलेड टेस्‍ट में भारतीय तेज गेंदबाज की झोली में 4 विकेट आए।

ब्रिसबेन टेस्‍ट में जसप्रीत बुमराह ने गेंद से आग उगली। उन्‍होंने दोनों पारियों में 9 सफलताएं प्राप्‍त कीं। चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए। इस दौरान बुमराह के खाते में 4 विकेट आए।

ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शकों की बू से सकपकाए Virat Kohli, गुस्‍से में पवेलियन से लौटकर घूरा; सिक्‍योरिटी गार्ड ले गया अंदर!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।