विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-ऑस्ट्रेलिया U19 मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने तुरंत उठाया बड़ा कदम

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:33 PM (IST)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 मैच के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली। ...और पढ़ें

इंडिय अंडर-19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर-19

इंडिय अंडर-19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर-19

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ये धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी। उस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम के भीतर ही मौजूद थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने कन्फर्म किया कि ये मेल एक धोखा था।

गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम भारत दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली गई। दोनों सीरीज पर भारत ने अपना कब्जा जमाया लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक समय स्थिति बिगड़ गई थी। ये धमकी करीब सुबह 11 बजे के आसपास भेजी गई थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए और ईमेल की जांच के लिए साइबल सेल की टीम स्टेडियम पहुंच गई।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

ये धमकी 11 बजे के आसपास भेजी गई लेकिन इसके बारे में खिलाड़ियों को नहीं बताया गया। साइबर सेल की टीम जांच करने के लिए स्टेडियम पहुंची और उन्होंने पाया कि ये एक धोखा था। बता दें कि दोनों टीमों के खिलाड़ी दोपहर 1 बजे तक स्टेडियम से बहर चले गए थे और उसके बाद ही पुलिस ने इसको लेकर खुलासा किया। हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अकेली जगह नहीं थी, जिसे बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। ऐसा ही ईमेल गुजरात हाई कोर्ट और स्कूल-कॉलेजों को लेकर भी ऐसी धमकी दी गई।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने दिखाई फुर्ती

ईमेल आने के बाद तुरंत गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन हरकत में आया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जीसीए के सचिव अनिल पटेल ने बाद में बताया कि उन्होंने पुलिस से तुरंत कॉन्टैक्ट किया था। स्पोर्टस्टार के मुताबिक पटेल ने कहा, "ईमेल मिलते ही हमने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका था, जिसमें वर्ल्ड कप 2023 और आईपीएल भी शामिल रहा है।"

भारत अंडर-19 ने जीता मुकाबला

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। तन्मय बलोदा ने कमाल की गेंदबाजी की और दोनों पारियों में मिलाकर कुल 14 विकेट अपने नाम किए। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को जीत के लिए मात्र 11 रनों का लक्ष्य दे सकी। भारत ने मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान मैच का दिखा जबरदस्त क्रेज, महामुकाबले के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने का ICC ने दिया इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग