विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी को मैदान से जाना पड़ा बाहर

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 06 Jan 2022 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 04:25 PM (IST)

इंग्लैंड की टीम के लिए आस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। टीम सीरीज हार ...और पढ़ें

बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं (फाइल फोटो ट्विटर)
बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं (फाइल फोटो ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम पहले ही 0-3 से पिछड़ गई है और सीरीज का चौथा मैच सिडनी में जारी है। एससीजी में जारी एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लिश टीम की हालत खराब है। आस्ट्रेलिया की टीम ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम को आलराउंडर बेन स्टोक्स के रूप में झटका लगा है।

बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं और वे दूसरे दिन मैदान से बाहर हो गए। बेन स्टोक्स की कमर में दर्द उठा था, जब वे गेंदबाजी कर रहे थे। इसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनका ओवर मार्क वुड को पूरा करना पड़ा। प्रदर्शन के कारण परेशानी झेल रही इंग्लैंड की टीम को इस मैच में गेंदबाजी में भी परेशानी हुई। कप्तान जो रूट ने सात गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई और खबर लिखे जाने तक 8 ही विकेट टीम को मिले हैं।

सिडनी में जारी चौथे टेस्ट मैच में पहले और दूसरे दिन बारिश ने जमकर खेल खराब किया। पहले दिन सिर्फ 46.5 ओवर का खेल हुआ था, जबकि दूसरे दिन पहले सत्र में काफी कम ओवर फेंके गए। आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। उन्होंने 260 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 137 रन बनाए। 67 रन की पारी स्टीव स्मिथ ने खेली। इंग्लैंड के लिए 5 विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने चटकाए।