विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साक्षी से शादी से पहले इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था MS Dhoni का नाम, माही के साथ रिश्ते को बताया था 'दाग'

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM (IST)

एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास की घोषणा के बाद उनकी लव लाइफ चर्चा में है। साक्षी से शादी से ...और पढ़ें

एमएस धोनी

एमएस धोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज भले ही साक्षी के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं लेकिन उनका नाम कुछ फिल्मी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। धोनी के रिश्ते को तो एक एक्ट्रेस ने दाग बता दिया था। माही ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास की घोषणा की, जिससे उनकी खूब चर्चा हो रही है। इस बीच उनकी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाएं हैं।

माही का नाम शादी से पहले कुछ एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। हालांकि, उन्होंने कभी भी आधिकारिक तौर पर रिश्ते को लेकर बात नहीं की। उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी जोड़ा गया था लेकिन इसे दीपिका ने खारिज कर दिया था। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी दीपिका को पसंद करते थे। इसके अलावा उनका नाम एक और अभिनेत्री के साथ जुड़ा था।

राय लक्ष्मी के साथ डेटिंग की खबरें

साउथ अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ धोनी का नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने एक-दूसरे को साल 2009 में डेट करना शुरू किया था। हालांकि, धोनी ने इसको लेकर कभी भी बात नहीं की। दूसरी तरफ लक्ष्मी ने एक बार माना था कि उन्होंने धोनी को डेट किया था। इन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

लक्ष्मी ने रिश्ते को बताया था दाग

लक्ष्मी ने 2014 में इस बात को कबूल किया था कि उन्होंने धोनी को डेट किया था। उन्होंने ही ये कन्फर्म किया था कि 2009 में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। ब्रेकअप के बाद भी लक्ष्मी का नाम धोनी के साथ अक्सर जोड़ा जाता था और उनसे इसको लेकर लगातार सवाल किए जाते थे। लगातार सवालों से वे तंग आ गई थी और गुस्से में उन्होंने धोनी के साथ रिश्ते को एक दाग बता दिया था।

धोनी का आईपीएल से संन्यास

धोनी ने आईपीएल 2027 से पहले संन्यास का एलान कर दिया है। अब वे चेन्नई के मेंटर के रूप में दिखाई देंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार चैंपियन बनाया। सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2027: 10 टीमों ने की रिटेन खिलाड़‍ियों की घोषणा, एमएस धोनी का संन्‍यास और हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड रहा सबसे खास

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में MS Dhoni की 5 बेस्‍ट पारियां, दुनिया को खलेगी 'थाला' जैसे फिनिशर की कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।