एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए स्क्वाड का एलान, तिलक वर्मा कप्तान; रजत पाटीदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीसीसीआई ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का एलान कर दिया है। टीम की ...और पढ़ें

तिलक वर्मा-रजत पाटीदार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वाड का एलान कर दिया है। इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी, जबकि रजत पाटीदार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। कतर के दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी स्क्वाड में शामिल हैं।
चोट की वजह से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि ग्रुप स्टेज में भारत को कुल तीन मुकाबले खेलने हैं, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।
दोहा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 कतर के दोहा में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में फुल मेंबर देशों की ए टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि एसोसिएट देशों की मेन टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल
बीसीसीआई ने टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भी शामिल किया है। दोनों सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है। रिंकू सिंह स्क्वाड का हिस्सा हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान को स्क्वाड में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे भी टीम का हिस्सा हैं।
भारतीय टीम का शेड्यूल-
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में कुल तीन मुकाबले खेलेगी। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई की टीम शामिल है।
- भारत ए बनाम नेपाल - 20 नवंबर 2026
- भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - 22 नवंबर 2026
- भारत ए बनाम यूएई - 24 नवंबर 2026
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।