विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI ने किया अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट का एलान, 312 मैच खेलने वाला बना नया सेलेक्टर

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:20 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। 312 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बोर्ड ने सेलेक्शन कमेटी में शामिल किया है।

अजीत अगरकर

अजीत अगरकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार को शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बाद ये पोस्ट खाली हुई थी। प्रज्ञान ओझा, जिन्होंने पोवार से अधिक टेस्ट मैच भारत के लिए खेले हैं, वे अब सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। यानी ओझा अगरकर की जगह लेंगे।

पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 312 मुकाबले खेले, जिसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और इंटरनेशनल भी शामिल हैं। ओझा ने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले थे, जिसकी वजह से उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन मांगे थे।

रमेश पवार बने नए सेलेक्टर

बीसीसीआई ने रमेश पोवार के सेलेक्शन कमेटी में शामिल होने की जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने सेलेक्टर के पद की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की। सीएसी ने आवेदकों के इंटरव्यू के बाद बैठक की और रमेश पोवार को सर्वसम्मति के साथ नियुक्त करने की सिफारिश की। बोर्ड ने ये भी बताया कि सीनियर होने के नाते प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयनसमिति में अब प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं।

 

अजीत अगरकर की BCCI ने की सराहना

बीसीसीआई ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता के कार्यकाल की भी सराहना की। बोर्ड ने कहा कि अजीत अगरकर के प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान की बीसीसीआई सराहना करता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बद उन्होंने महत्वपूर्ण दौर में समिति के नेतृतिव किया। इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और दो लगातार गोल्ड मेडल एशियाई खेलों में जीते।

रमेश पोवार का क्रिकेट करियर

पोवार ने अपने करियर के दौरान कुल 312 मुकाबले खेले। उन्होंने 148 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 470 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 113 लिस्ट ए मैचों में 142 विकेट झटके। उन्होंने 28 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें 14 विकेट उनके नाम रहे।

यह भी पढ़ें- 77 साल का सूखा खत्‍म, Ranji Trophy में भारतीय बल्‍लेबाज ने ठोक दिए 400 रन; अपने करियर के दूसरे ही मैच में किया कमाल

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह को तीनों फॉर्मेट नहीं खेलने की मिली अहम सलाह, पूर्व कोच ने कहा - 'उन्‍हें बस इस पर ध्‍यान देना चाहिए...'