विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों के लिए बोल्‍ड फैसला, उमरान मलिक सहित इन 5 खिलाड़‍ियों को दिया स्‍पेशल कॉन्‍ट्रैक्‍ट

Published: Thu, 29 Feb 2024 08:38 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सालाना केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। बुधवार को बीसीसीआई ने 40 ...और पढ़ें

BCCI ने 5 तेज गेंदबाजों को दिया स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट
BCCI ने 5 तेज गेंदबाजों को दिया स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट

HighLights

  1. बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों के लिए बोल्‍ड फैसला
  2. उमरान मलिक सहित इन 5 खिलाड़‍ियों को दिया स्‍पेशल कॉन्‍ट्रैक्‍ट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सालाना केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। बुधवार को बीसीसीआई ने 40 क्रिकेटरों को अपना वार्षिक केंद्रीय अनुबंध दिया। यह कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 सीजन के लिए है। टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को ए प्लस, ए, बी और सी चार ग्रुप में बांटा गया है। 40 खिलाड़ियों के अलावा 5 प्लेयर्स को खास कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि तेज गेंदबाजी अनुबंध की सिफारिश टीम इंडिया की चयन समिति ने की थी, इसलिए ही 5 प्लेयर्स को खास कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

BCCI ने 5 तेज गेंदबाजों को दिया स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट

1.आकाश दीप

लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप का नाम शामिल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले स्पैल में गेंद से कहर बरपा और 3 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। आकाश को तेज गेंदबाजों के लिए खास अनुबंध मिला है।

2. विदवत कवरप्पा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे विदवत कवरप्पा का नाम। कवरप्पा ने 20 प्रथम श्रेणी मैचों में 80 विकेट हैं। इसके साथ ही उन्होंने 18 लिस्ट ए मैचों में 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में 10 विकेट लिए थे। सीजन में सिर्फ 5 मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: WTC में Ravindra Jadeja ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में बन गए दुनिया के पहले क्रिकेटर

3. उमरान मलिक

लिस्ट में तीसरे नंबर पर उमरान मलिक का नाम है, जिन्हें तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों की खबर लेते हुए देखा जाता है। उमरान 155 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। हालांकि, उमरान इस वक्त टीम से बाहर चल रहे हैं। उमरान के नाम 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं।

4. विजयकुमार वैशाख

लिस्ट में चौथे नंबर पर है कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का नाम, जिन्हें बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजी अनुबंध में शामिल किया है। विजयकुमार ने अब तक 20 प्रथम श्रेणी मैचों में 86 विकेट झटके हैं। आईपीएल में वह आरसीबी टीम के लिए खेलते हैं।

5. यश दयाल

लिस्ट में पांचवें नंबर पर है यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल का नाम, जिन्हें भी बीसीसीआई ने खास तेज गेंदबाजी अनुबंध मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ने अब तक 23 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 72 विकेट लिए। उन्हें अभी तक भारतीय के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: BCCI Annual Contract: BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी; Ishan और Shreyas पर गिरी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।